फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Non-bailable warrant issued against woman who went abroad with money

Panipat News: रुपये लेकर विदेश गई महिला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against woman who went abroad with money
पानीपत। व्यापारी से 16 लाख रुपये लेकर विदेश गई महिला के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। अदालत से महिला को अगली तारीख पर अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं। व्यापारी धीरज ने बताया कि उसने वर्ष 2024 में एक महिला दृष्टि को 22 लाख रुपये दिए थे। जिसमें से कुछ पैसे उसने वापस कर दिए थे। इसके बाद वह महिला ऑस्ट्रेलिया चली गई। महिला ने अपने 16 लाख रुपये के चेक देकर कहा था कि छह माह बाद चेक बैंक में लगा देना। जिसके बार उन्होंने बैंक में चेक लगाए तो वह बाउंस हो गए। उन्होंने महिला से फोन पर बात की तो उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह कोर्ट पहुंचे और आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की सुनवाई करते हुए महिला को अदालत में पेश होने के आदेश दिए, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुई। जिसके बाद अदालत ने आरोपी महिला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। इस मामले में अदालत 11 फरवरी 2026 को फिर से सुनवाई करेगी। उन्होंने महिला को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed