फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nomination in assembly elections from today, preparations complete

Panipat News: विधानसभा चुनाव में नामांकन आज से, तैयारियां पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Nomination in assembly elections from today, preparations complete
पानीपत। विधानसभा चुनाव का लेकर वीरवार को नामांकन का कार्य शुरू होगा। यह 12 सितंबर तक चलेगा। जिले में सभी चारों विधानसभा में नामांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। नामांकन सुबह 11 से शाम तीन बजे तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर पांच अक्टूबर को मतदान है। इसको लेकर पांच सितंबर से नामांकन शुरू किए जाएंगे। पानीपत शहरी के नामांकन जिला सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट कार्यालय में लिए जाएंगे। पानीपत ग्रामीण, समालखा, इसराना विधानसभा क्षेत्र के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय परिसर में किए जाएंगे। नामांकन पत्र 12 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की छंटनी 13 सितंबर को होगी। नामांकन 16 सितंबर को वापिस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों को 16 सितंबर को ही चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और आठ अक्टूबर को मतगणना होगी। मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के लिए खर्च की सीमा 40 लाख रुपये है। चुनाव में उम्मीदवार केवल 40 लाख रुपये ही खर्च कर सकता है।
विज्ञापन


बॉक्स
नामांकन के समय प्रत्याशी सहित जा सकते हैं पांच व्यक्ति
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र दहिया ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के दौरान आरओ रूम में एक प्रत्याशी सहित पांच व्यक्ति ही जा सकते हैं। इससे अधिक व्यक्ति अंदर प्रवेश नहीं कर सकते। इसके अलावा नामांकन परिसर के 100 मीटर के दायरे में प्रत्याशी के लिए तीन व्हीकल की परमिशन रहेगी। इससे अधिक वाहन वे अपने साथ नहीं ला सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार से अधिक व महंगे उपहार नहीं ले जा सकेंगे
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जिनमें एसएसटी, एफएसटी और फ्लाइंग स्कवायड टीम आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोकने को लेकर पुलिस के माध्यम से जिला में जरूरी जगहों पर नाके लगाए जा रहे हैं। जहां पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। 50 हजार से अधिक रुपये या महंगे गिफ्ट आइटम मिलने पर उनके बारे में पूछताछ की जा रही है। सही जवाब नहीं दे पाने या संदिग्ध नजर आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed