{"_id":"6893cdbfb41ed5d1fa00e944","slug":"nominated-councillor-sits-on-chairmans-chair-photo-goes-viral-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141585-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मनोनीत पार्षद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे, फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मनोनीत पार्षद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे, फोटो वायरल
विज्ञापन
नपा चेयरपर्सन की कुर्सी पर बैठे मनोनीत पार्षद: स्रोत : सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। नगरपालिका के मनोनीत एक पार्षद की अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फाेटो में मनोनीत पार्षद राधेश्याम जिंदल जैसे नजर आ रहे हैं। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम जिंदल पूर्व में भाजपा शहरी मंडल के अध्यक्ष और समालखा में सीएम विंडो के इंचार्ज रह चुके हैं। उनको हाल ही में जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य के साथ समालखा नगरपालिका में पार्षद मनोनीत किया है। उन्होंने एक सप्ताह पहले ही शपथ ली थी।
मामला बुधवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। वे पालिका कार्यालय में अध्यक्ष अशोक कुच्छल के कमरे में पहुंचे और खाली कुर्सी पर बैठ गए। जबकि कमरे में और भी कुर्सी खाली थी। मनोनीत पार्षद राधेश्याम जिंदल से कुर्सी पर बैठने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं अकेला ही था।
विज्ञापन
कुर्सी पर बैठ गया तो क्या फर्क पड़ गया। उनको प्रोटोकॉल याद दिलाई तो उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और भविष्य में ऐसा न करने की बात कही। पालिकाध्यक्ष अशोक कुच्छल ने कहा कि मनोनीत पार्षद राधेश्याम जिंदल को कुर्सी पर बैठे हुए सोशल मीडिया पर देखा है। उन्होंने ऐसा किया है तो गलत है। राधेश्याम जिंदल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था।