{"_id":"68250b2d9febf8b9d80c68b0","slug":"noman-has-sent-information-about-important-establishments-of-haryana-punjab-across-the-border-panipat-news-c-244-1-pnp1012-136950-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हरियाणा, पंजाब के प्रमुख प्रतिष्ठानों की जानकारी सीमा पार भेज चुका है नोमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हरियाणा, पंजाब के प्रमुख प्रतिष्ठानों की जानकारी सीमा पार भेज चुका है नोमान
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत से संदिग्ध एजेंट के गिरफ्तार होने के बाद खलबली मच गई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी नोमान काफी समय से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। वह हरियाणा, पंजाब के प्रमुख प्रतिष्ठानों, यहां तक की कुछ एयरबेस की जानकारी भी भेज चुका है। नोमान से लगातार पूछताछ की जा रही है। अभी कुछ अन्य नाम भी सामने आ रहे हैं।
पाकिस्तान से नजदीक होने के कारण पंजाब और हरियाणा राज्य काफी संवेदनशील माने जाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने पंजाब और हरियाणा के राज्यों में ड्रोन से हमले किए थे। जिस कारण सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों राज्यों में हाई अलर्ट कर दिया था और हर संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही थी। खुफिया इनपुट के आधार पर कुछ संदिग्धों की सूची भी जारी की थी। उनमें नोमान का नाम भी शामिल था।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि नोमान ने पानीपत की रिफाइनरी से लेकर अंबाला, हिसार एयरबेस और पंजाब के कुछ सैन्य ठिकानों की जानकारी भेजी थी। जिस कारण वह सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर आ गया था। जिस समय पुलिस ने उसके गिरफ्तार किया तो उसके मोबाइल से कई तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अभी पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ के बाद ही बताया जा सकेगा की आरोपी कौन-कौन सी जानकारी पाकिस्तान को भेजा चुका है।
-संबंधित खबर मुख्य संस्करण में