फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Noman got his passport made at the age of five and went to Pakistan four times

Panipat News: नोमान का पांच साल की उम्र में बना पासपोर्ट, चार बार गया पाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Noman got his passport made at the age of five and went to Pakistan four times
पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही का पांच साल की उम्र में ही पासपोर्ट बन गया था। वह 2017 तक चार बार पाकिस्तान जा चुका था। पानीपत पुलिस की सीआईए-वन ने आरोपी नोमान इलाही का बचपन में बनवाया पासपोर्ट बरामद कर लिया है। जबकि उसका नवीकृत पासपोर्ट बरामद नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि वह इसके बाद भी कई बार पाकिस्तान गया है। पुलिस उससे नए पासपोर्ट के बारे में भी पूछताछ कर रही है। साथ ही इस बात का भी पता लगा रही है कि वह पाकिस्तान के दौरे के दौरान किन-किन लोगों से मिला।
विज्ञापन

सीआईए वन की पुलिस टीम आरोपी नोमान इलाही के मोबाइल और लैपटॉप की लगातार जांच कर रही है। इसके लिए साइबर विशेषज्ञ का सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस टीम ने उनके मोबाइल की जांच की। व्हाट्सएप संदेशों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नोमान कई दिन दिल्ली में भी रहा है। (संबंधित खबर मुख्य संस्करण में)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed