{"_id":"69bdc2db36f8f662dd075f74","slug":"nodal-officers-and-supervisors-will-be-posted-in-the-grain-market-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154116-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अनाजमंडी में तैनात होंगे नोडल अधिकारी और सुपरवाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अनाजमंडी में तैनात होंगे नोडल अधिकारी और सुपरवाइजर
विज्ञापन
पानीपत। प्रशासन ने रबी सीजन गेहूं और सरसों खरीद बेहतर करने के साथ किसी प्रकार से मार्केट फीस की चोरी करने के लिए तैयारी कर ली है। मंडियों में नोडल अधिकारी और सुपरवाइजर खरीद पर नजर रखेंगे। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में एक अप्रैल को गेहूं की खरीद की जाएगी।
इससे पहले 28 मार्च को सरसों की खरीद शुरू की जाएगी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी और सुपरवाइजरी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।
पानीपत मंडी के लिए एसडीएम मनदीप कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके नायब तहसीलदार सौरभ कुमार और कानूनगो विजेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाबरपुर मंडी में डीडीपीओ राजेश कुमार और हरियाणा रोडवेज के टीएम जयवीर हुड्डा के साथ कानूनगो लेखराज को तैनात किया गया है। मतलौडा मंडी के लिए एमडी शुगर मिल संदीप कुमार (एचसीएस) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। तहसीलदार वीरेंद्र गिल और कानूनगो इंतजार को जिम्मेदारी दी है। समालखा मंडी में एसडीएम अमित कुमार (एचसीएस) के साथ नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र और कानूनगो अनूप सिंह तैनात रहेंगे। ब्यूरो