फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nodal officers and supervisors appointed in mandis

Panipat News: मंडियों में नोडल अधिकारी और पर्यवेक्षक नियुक्त

Mon, 14 Oct 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 14 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers and supervisors appointed in mandis
पानीपत। प्रशासन ने मंडियों और खरीद केंद्रों में नोडल अधिकारी और पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। ये अधिकारी खरीद के साथ उठान में तेजी लायेंगे। जिलाधीश डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने खरीफ की खरीद के मद्देनजर जिले में इनकी नियुक्ति की है। इन अधिकारियों की मंडियों में खाद्यान्न की आवक, उचित उठान व्यवस्था और किसी भी अन्य जुड़े मुद्दों से संबंधित सभी कार्यों के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी होगी। वे आढ़ती एसोसिएशन, सचिव बाजार समितियों के साथ भी बैठक करेंगे।
विज्ञापन

उन्हें आवंटित मंडियों व खरीद केंद्रों में पेयजल व शौचालय आदि की सुविधा सुनिश्चित करनी है। इसके अलावा सभी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि उनके आवंटित मंडियों व खरीद केंद्रों में बाजार शुल्क की कोई चोरी न हो। एमएफएमबी के पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की कृषि व बाजार समिति के अधिकारियों की उपस्थिति में जांच की जाएगी। इनका दैनिक आधार पर हल किया जाएगा। अधिकारियों को प्रतिदिन मंडियों व खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट भेजनी होगी। उपायुक्त के अनुसार एसडीएम ब्रह्मदत्त को नोडल अधिकारी पानीपत बनाया गया है। इसके अलावा सुपरवाइजर तहसीलदार वीरेंद्र गिल व पानीपत नायब तहसीलदार सौरव, कानूनगो बिजेंद्र कुमार व कानूनगो इरफान अली को मंडी पानीपत में लगाया गया हैं। एसडीएम अमित कुमार को नोडल अधिकारी समालखा , इसके अलावा सुपरवाइजर अधिकारी समालखा बीडीपीओ नितिन यादव व समालखा कानूनगो राजेश कुमार मंडी समालखा, समालखा नायब तहसीलदार बलवान सिंह व सनौली कानूनगो राजेश कुमार मंडी सनौली, बापौली कानूनगो नरेश कुमार मंडी बापौली में सभी कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिम्मेदार होंगे। इसी प्रकार नोडल अधिकारी इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल, सुपरवाइजर अधिकारी इसराना तहसीलदार नरेंद्र दलाल व इसराना कानूनगो महाबीर सिंह मंडी इसराना, मतलौडा नायब तहसीलदार अमित माथुर व मतलौडा कानूनगो महेंद्र मंडी मडलौडा में सभी कार्यों के सुचारु संचालन के लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed