फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No trace of the broker was found even after three days

Panipat News: आढ़ती का तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
No trace of the broker was found even after three days
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र की बाबरपुर मंडी के आढ़ती विवेक मित्तल का तीसरे दिन भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की अलग-अलग टीमें आढ़ती की तलाश में जुटी हैं। आढ़ती का एक्टिवा नहर किनारे से बरामद किया गया। जिसके बाद से ही दिल्ली पैरलल नहर में भी गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को थाना सेकटर-13-17 क्षेत्र के बाबरपुर मंडी निवासी आढ़ती विवेक मित्तल घर से एक्टिवा लेकर निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं आए थे। आढ़ती के पिता ओमप्रकाश ने थाना सेक्टर-13-17 में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस विवेक मित्तल की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो वह एल्डिको के पास जाते दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद उनका एक्टिवा रामनगर के पास दिल्ली पैरलल नहर के किनारे पर खड़ा मिला था। जिसमें से पुलिस ने आढ़ती का पर्स और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए। पुलिस को आशंका है कि आढ़ती ने नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed