फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No trace of property dealer found

Panipat News: प्रॉपर्टी डीलर का नहीं लगा सुराग, खुबडू तक छानी नहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
No trace of property dealer found
पानीपत। नंगला गांव निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली नहर में बह गया। अब तक उसका सुराग नहीं लगा है। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी नहर में तलाश कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने खुबडू झाल तक प्रॉपर्टी डीलर की तलाश की।
विज्ञापन




नंगला पार गांव निवासी आजाद सिंह ने बताया कि उसका 26 वर्षीय लड़का आशुतोष गुरुग्राम में पिछले दो साल से प्रापर्टी डीलर का काम करता है। वह रविवार को घर आ रहा था लेकिन घर नहीं पहुंचा। रविवार रात 11 बजे आशुतोष, बिंझौल निवासी खुशीराम, आशु धौंचक, कश्यप काॅलोनी निवासी अभिषेक व टिंकू मिलकर जाटल रोड कश्यप काॅलोनी के पास नहर किनारे पार्टी कर रहे थे। उसके पास देर रात करीब एक बजे उसके दोस्त टिंकू का फोन आया। उसने बताया कि आशुतोष नहर में गिर गया है। वह परिवार सहित मौके पर पहुंचा। उनको मौके पर शराब के गिलास पड़े मिले और वहां हाथापाई के भी निशान मिले हैं। जिस पर उसको उन पर संदेह हुआ। मॉडल टाउन थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। आठ मरला चौकी इंचार्ज बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आशुतोष की तलाश की जा रही है। अब उसका भेद नहीं लगा है। उम्मीद है उसका जल्द तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed