फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No toilet in the day care cancer unit, treatment will be available after seven days

Panipat News: डे केयर कैंसर यूनिट में शौचालय नहीं, सात दिन बाद मिलेगा इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
No toilet in the day care cancer unit, treatment will be available after seven days
अस्पताल में बनाया गया डे केयर कैंसर यूनिट। संवाद
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को झज्जर एम्स की टीम ने छह बेड के डे केयर कैंसर यूनिट का निरीक्षण किया। यूनिट में शौचालय और वॉशवेशन की सुविधा न मिलने से टीम ने एक सप्ताह के बाद मरीज भेजने का आश्वासन दिया। यूनिट में सुविधा पूरी न होने से मरीजों को एक सप्ताह का और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

छह बेड की कैंसर यूनिट में सभी सुविधा पूरी न होने से मरीजों को अभी एक सप्ताह का और इंतजार करना पड़ेगा। वीरवार को झज्जर एम्स की टीम ने जिला नागरिक अस्पताल में कैंसर यूनिट का निरीक्षण किया और प्रत्येक व्यवस्था का जायजा लिया। कीमोथेरेपी की यूनिट, बेड, चिकित्सक, शौचालय, वॉशवेशन, कैंसर मरीजों के लिए अलग से पंजीकरण के लिए काउंटर की व्यवस्था जांची। कैंसर यूनिट के एमओ डॉ. शिवांश ने बताया कि बुधवार को शाम छह बजे सीएम नायब सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने डे केयर कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया। अब अस्पताल में बनी कैंसर यूनिट में प्रत्येक व्यवस्था हो चुकी है बस शौचालय और वॉशवेशन रहता है उसकी भी जल्द ही व्यवस्था की जाएगी। पांच से सात दिन बाद झज्जर से कीमोथेरेपी के लिए मरीज आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed