फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No spraying on roads, no generators set up, AQI reaches 500

Panipat News: सड़कों पर छिड़काव हुआ न जेनरेटर सेट हुए बंद, एक्यूआई 500 पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
No spraying on roads, no generators set up, AQI reaches 500
पानीपत। टेक्सटाइल नगरी की हवा बेहद जहरीली हो चुकी है। बुधवार को माइक्रोसाॅफ्ट की एमएसएन साइट के अनुसार बुधवार को पानीपत का एक्यूआई 500 पहुंच गया है। यह सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। यह ह्दय रोगी, सांस के रोगी व गर्भवतियों के लिए बेहद खतरनाक है। एमएसएन साइट के अनुसार शहर में 2.5 की मात्रा 318 पहुंच गई है। कार्बन की मात्रा 200 से अधिक है। पीएम-10 की मात्रा 400 से अधिक है। नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा 100 से अधिक है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इसका मुख्य कारण शहर के स्कूलों, कॉलेज व उद्योगों में चल रहे जेनरेटर सेट हैं। उद्योगों में प्रतिबंधित फ्यूल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन ने ग्रैप ट के तहत सड़कों व पेड़ पौधों पर छिड़काव का काम शुरू नहीं किया। बुधवार सुबह स्मॉग छाई रही। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। आंखों में जलन महसूस हुई। आने वाले दिनों में वायु की गुणवत्ता और अधिक खराब हो सकती है। वहीं दूसरी ओर सीपीसीबी का सर्वर काफी डाउन चल रहा है। पिछले छह दिन से एक्यूआई 185 व 187 के बीच प्रदर्शित किया जा रहा है। जबकि करनाल का एक्यूआई 378, कैथल का 454 व सोनीपत का एक्यूआई 425 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्रैप- 2 लागू हुए 15 दिन हो चुके हैं। अब तक ग्रैप के नियम सख्ती से लागू नहीं हुए है। सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। उद्योगों का भी अब तक निरीक्षण शुरू नहीं किया गया है। डीजी सेटर सरेआम चलाए जा रहे हैं। इसलिए आने वाले दिनों में एक्यूआई का स्तर और अधिक बढ़ेगा। जैसे जैसे तापमान में गिरावट आएगी वैसे स्मॉग बनेगी। अब हवा में धूएं व कार्बन की मात्रा बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ वरुण गुलाटी ने बताया कि पानीपत का एक्यूआई सही प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है। शहर की हवा बेहद खराब है। सुबह शाम स्मॉग बन रही है। यह सेहत के लिए बेहद हानिकारण है। प्रशासन ने अपना काम सही से नहीं किया जा रहा है। उद्योगों का भी निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हवा का दबाव अधिक बढ़ेगा। धूल के कण हवा में नहीं उठ पाएंगे। स्मॉग का खतरा गहराएगा। हवा में कार्बन व नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा भी बढ़ेगी।




वर्जन-

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि ग्रैप- 2 के तहत काम किया जा रहा है। जेनरेटर सेट चलते मिलने पर कार्रवाई होगी। उद्योगों में प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग मिला तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed