फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No seats in stations and trains, forced to go hanging on windows

Panipat News: स्टेशन और ट्रेनों में नहीं सीट, खिड़कियों पर लटक कर जाने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
No seats in stations and trains, forced to go hanging on windows
पानीपत। छठ महापर्व पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामारी बढ़ गई है। अमृतसर-कटिहार और नेताजी एक्सप्रेस दो ही ट्रेन होने पर सीट नहीं मिलने पर यात्री डिब्बे में भी खिड़कियों पर लटक कर सफर करने को मजबूर हैं। ट्रेन के आने पर यात्री सीट के लिए दौड़ पड़ते हैं। वहीं तत्काल में भी आरक्षण टिकट नहीं मिल पाता है। इन सबके बीच बुधवार को मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत 17 ट्रेनें देरी से आई। ट्रेनों की देरी के कारण पानीपत जंक्शन के टिकट काउंटर से 54 और ऑनलाइन 150 के करीब टिकट रद्द किए गए।
विज्ञापन

बिहार जाने के लिए अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर बाद करीब सवा दो बजे का है। वहीं नेताजी एक्सप्रेस का समय तड़के करीब पौने चार बजे का है। बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ होने के कारण यात्रियों को चढ़ने के लिए भी रास्ता बड़ी मुश्किल से मिल पाया। स्टेशन पर भीड़ इतनी ज्यादा रही कि यात्रियों को स्टेशन पर बैठने के लिए सीट तक नहीं मिल रही है। स्टेशन पर यात्री छोटे बच्चों के साथ जमीन बैठने के लिए मजबूर हैं। यात्री रोशनी कुमारी और योगेश ने बताया कि स्टेशन पर सीट न मिलने के कारण उन्हें बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर ही ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। पानीपत से बिहार जाने वाली ट्रेनों ज्यादा भीड़ है हमें यहां से हम सीट मिलनी मुश्किल है इसीलिए हम दिल्ली वाली ट्रेन में पहले दिल्ली जाएंगे फिर आगे के लिए दूसरी ट्रेन में जाएंगे। दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी एक घंटे की देरी से आ रही है। बच्चों के साथ लंबा इंतजार करना थोड़ा मुश्किल है।
विज्ञापन


बॉक्स


ये ट्रेनें आई देरी से

मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने 12 घंटे, कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे और दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। अंब अंदौरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने सात घंटे, हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे और सचखंड एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से आई। नेताजी एक्सप्रेस आधा घंटा, जम्मू तवी एक्सप्रेस पौना घंटा और गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू एक घंटा, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस पौना घंटा और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। अमृतसर एक्सप्रेस सात घंटे, पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू एक घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र खजुराहाे एक्सप्रेस पौने छह घंटे और श्रीमाता वैष्णाे देवी सुपरफास्ट सवा आठ घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
छठ पूजा के लिए बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या स्टेशन पर ज्यादा है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। पीछे से लंबे रूट की कुछ ट्रेनें काफी देरी से आ रही हैं। इन ट्रेनों की देरी से आने की जानकारी हमारी पास भी देरी से आती है। स्टेशनों पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ा दिया जाता है।
-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed