फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No appeal, no plea, just one answer - no admission

न अपील, न दलील, बस एक जवाब- नो एडमिशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
No appeal, no plea, just one answer - no admission
पानीपत। नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को अलॉट निजी स्कूलों में दाखिला नहीं मिल पा रहा है। अभिभावकों की अपील, दी जाने वाली दलील और तो और शिक्षा अधिकारियों व निदेशालय के आदेशों पर भी कई निजी स्कूल अमल नहीं कर रहे। बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए संबंधित स्कूल पहुुंचने वाले अभिभावकों को जवाब मिलता है- नो एडमिशन।
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत दाखिले की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है। अब पीड़ित अभिभावकों ने वीरवार को डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में एकत्रित होकर अपनी समस्या रखने का आह्वान किया है। दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने पात्र विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। आनाकानी करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए निदेशालय भेजी गई है पर निजी स्कूलों की मनमानी जारी है।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी निजी स्कूलों की आनाकानी देख शिक्षा निदेशालय ने दाखिले की अंतिम तिथि 24 से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी थी। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार निजी स्कूलों को नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों का दाखिला हर हाल में निजी स्कूल में करना होगा। शिक्षा अधिकारी 31 दिसंबर तक निजी स्कूलों में दाखिले संबंधी व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक काट रहे स्कूल व शिक्षा विभाग के चक्कर
आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में बेहतर शिक्षा दिलवाने के उदद्ेश्य से 5 दिसंबर को नियम 134ए के तहत मूल्यांकन परीक्षा हुई। परिणाम 16 दिसंबर को घोषित किया गया। तुरंत ही विद्यार्थियों को स्कूल भी अलॉट कर दिए गए थे। खुश होकर अभिभावकों ने पुराने स्कूलों से एसएलसी निकलवा लिया लेकिन इसके बाद वे कभी बीईओ, कभी डीईओ तो कभी उपायुक्त कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इससे अभिभावकों में रोष है।
शिक्षा विभाग के आदेशों पर भी अमल नहीं कर रहे निजी स्कूल
पात्र विद्यार्थियों के दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए अभिभावक खंड व जिला शिक्षा अधिकारी समेत उपायुक्त को शिकायत दे चुके हैं। उपायुक्त के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी अभिभावकों की पैरवी लेकर बच्चों का दाखिला करवाने संबंधित निजी स्कूल गए लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी भी बच्चों को दाखिला नहीं दिला पाए। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी भी लिखित में निजी स्कूलों को दाखिले का आदेश दे चुके हैं लेकिन निजी स्कूल संचालक शिक्षा अधिकारियों के आदेशों पर भी अमल नहीं कर रहे। हालांकि शिक्षा अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई स्कूल दाखिले में आनाकानी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुछ निजी स्कूल बच्चों को दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट शिक्षा मुख्यालय भेजी गई है। नियम 134ए के तहत सभी पात्र विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाया जाएगा। अगर कोई निजी स्कूल दाखिला देने मेें आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed