फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nishika and Garima selected for Under-14 National Championship

Panipat News: निशिका और गरिमा का अंडर-14 नेशनल स्पर्धा के लिए चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Nishika and Garima selected for Under-14 National Championship
पानीपत। डाहर गांव स्थित रॉयल कबड्डी एकेडमी की दो खिलाड़ियों का चयन अंडर-14 नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयन के लिए कोच जाेगिंद्र नंबरदार ने खिलाड़ी निशिका और गरिमा को शुभकामनाएं दी है। दोनों खिलाड़ी कोच जोगिंद्र नंबरदार की देखरेख में अभ्यास कर रही है। वह सुबह-शाम मैदान में पहुंचकर अभ्यास कर रही है। उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किए है।
विज्ञापन

कोच जोगिंद्र नंबरदार ने बताया कि उनकी डाहर गांव में रॉयल कबड्डी एकेडमी में गांव और आसपास के गांव की करीब 40 खिलाड़ी कबड्डी का अभ्यास करती हैं, उनकी एकेडमी की निशिका और गरिमा का नेशनल स्तर पर होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि एकेडमी की खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर रहे हैं। गांव में मैदान न होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो रही थी, उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मिलकर गांव के स्कूल मैदान में कबड्डी मैदान का निर्माण किया, साथ ही वहां पर वह गांव और अन्य गांव की बेटियों को कबड्डी का बेहतर प्रशिक्षण दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed