फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ninety-five percent students took the foundation level-2 examination.

Panipat News: पंचानबे फीसदी विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ninety-five percent students took the foundation level-2 examination.
पानीपत। प्रदेश सहित जिले में दूसरे चरण में आयोजित बुनियाद लेवल-2 की जिला स्तरीय परीक्षा मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए प्रदेश में 65 जबकि जिले में पांच केंद्र बनाए गए थे। जिले में बुनियाद लेवल-1 में उत्तीर्ण 1392 विद्यार्थियों में से 1327 अर्थात 95.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, प्रदेश में लेवल-1 में उत्तीर्ण 21138 में से 19893 अर्थात 94.11 प्रतिशत विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा दी। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। बुनियाद लेवल-2 का परीक्षा परिणाम सात फरवरी को जारी होगा जबकि लेवल-3 की ओरिएंटेशन परीक्षा 11 मार्च को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह साढे़ 11 बजे शुरू हुई जो दोपहर डेढ़ बजे तक चली। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप संभ्रवाल समेत विभिन्न शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही अपने केंद्रों पर पहुंच गए थे। हालांकि देरी से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिला। परीक्षा के समापन पर विद्यार्थियों द्वारा भरी हुई ओएमआर शीट व अटेडेंस शीट का पैकेट तथा बिना इस्तेमाल ओएमआर शीट के पैकेट को केंद्र अधीक्षक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाया गया।
विज्ञापन

बुनियाद योजना शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से संचालित है। मंगलवार को प्रदेश सहित जिले में बुनियाद लेवल-1 परीक्षा आयोजित की गई जिसके लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्र अनुसार बुनियाद परीक्षा देने वाले विद्यार्थी

केंद्र का नाम कुल उपस्थित अनुपस्थित
जीएसएसएस सिवाह 370 346 24

जीएमएसएसएसएस जीटी रोड 241 230 11
जीएमएसएसएसएस मडलौडा 243 225 18
जीएसएसएस तहसील कैंप 257 253 04

जीजीएसएसएस मॉडल टाऊन 281 273 08
कुल 1392 1327 65



1392 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की थी लेवल-1 परीक्षा

डीएसएस संदीप कुमार ने बताया कि बुनियाद बैच 2025-27 के लिए प्रदेश में 76221 जबकि जिले में 6338 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिले से 4849 विद्यार्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा मैं भाग लिया था। गत 24 दिसंबर को लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में 21138 जबकि जिले के 1392 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।



वर्जन-
बुनियाद योजना के तहत मंगलवार को लेवल-2 की जिला स्तरीय परीक्षा आयोजित करवाई गई। जिले में लेवल-1 में उत्तीर्ण कुल 1392 में से 1327 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्र पर परीक्षा का सफल आयोजन हुआ।
- संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed