फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nine winners of the competition were honored on Van Mahotsav

Panipat News: वन महोत्सव पर प्रतियोगिता के नौ विजेताओं का सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Nine winners of the competition were honored on Van Mahotsav
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागी को पुरस्कृत करते ​शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा।  स्रोत :
- राजकीय सीसे स्कूल जाटल में हुआ आयोजन, 21 जुलाई को कराई थी स्पर्धा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। राज्य वन महोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले नौ विद्यार्थियों को सोमवार को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया है। पेंटिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली के छात्र आर्यन ने बाजी मारी।
सम्मान समारोह सोमवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाटल में आयोजित किया गया। मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई समाजसेवी हरपाल ढांडा, मेयर कोमल सैनी रहीं। हरपाल ढांडा ने कहा कि आज पेड़ों की संख्या लगातार घट रही है। हम पौधरोपण अभियान भी चला रहे हैं। इसके बावजूद पेड़ों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। इसके लिए हर वर्ग के व्यक्ति को आगे आना होगा। हम इसके लिए आगे आएंगे तो निश्चित रूप से पौधों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने बताया जिले में हर साल पौधे लगाए जाते हैं। इसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इस बार स्कूली बच्चों और सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर पौधरोपण किया जा रहा है। मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच हरपाल कादियान, कला अध्यापक प्रदीप मलिक, हरिओम तायल, वन विभाग से मोहित मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि एसडीएम पानीपत मनदीप, जिला वन अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी व जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा रहे। जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और नकद राशि भेंट कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता छठी से आठवीं-
स्थान कक्षा विद्यार्थी स्कूल

प्रथम छठी-ए खुशांक एसडीवीएम सिटी।
द्वितीय आठवीं-डी सानवी बाल विकास स्कूल।

तृतीय सातवीं-बी दिव्या जीजीएसएस स्कूल, शिवनगर।

पेंटिंग प्रतियोगिता नौवीं से 12वीं-

स्थान कक्षा विद्यार्थी स्कूल
प्रथम 12वीं आर्यन राजकीय वमावि बड़ौली।

द्वितीय नौवीं अनुज दयाल सिंह पब्लिक स्कूल।

तृतीय 11वीं केहक्षा जीजीएसएस स्कूल, शिवनगर।


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता नौवीं से 12वीं-

स्थान कक्षा विद्यार्थी स्कूल
प्रथम 10वीं अतुल्य प्रकाश अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, पट्टीकल्याणा।

द्वितीय 12वीं जिया अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, पट्टीकल्याणा।
तृतीय 12वीं सोनिया जीएसएस स्कूल, तहसील कैंप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed