फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nine more dengue cases found, three lakh budget

पानीपत: डेंगू के नौ और केस मिले, फॉगिंग के लिए मिला तीन लाख का बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Nine more dengue cases found, three lakh budget
पानीपत। डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। फिर डेंगू पॉजिटिव नौ केस सामने आए हैं। सोमवार को अंसल में 58 वर्षीय पुरुष, मॉडल टाउन में 27 वर्षीय युवक, महादेव कॉलोनी में 37 वर्षीय पुरुष, बापौली में 34 वर्षीय महिला, बल्ला गांव में 34 वर्षीय महिला, गढ़ सरनाई में 20 वर्षीय युवती, बाबरपुर में 26 वर्षीय युवक, यमुना एंक्लेव में 59 वर्षीय महिला और गांव ताजपुर में 40 वर्षीय महिला डेंगू पॉजिटिव मिली है। जिले में अब तक डेंगू के 29 केस आ चुके हैं। एक साथ इतने पॉजिटिव केस सामने आने से चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। डेंगू का संदेह होने पर तुरंत विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को डेंगू से बचाव के लिए कराई जाने वाली गतिविधियों के लिए तीन लाख बजट भी मिला है। साथ ही फॉगिंग कराई जाएगी, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने दवा के लिए मांग भेजी है।
विज्ञापन

अब तक जिले में डेंगू की 55 हजार से अधिक स्लाइडें बनी हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के सामने समस्या यह है कि विभाग को 92 सैंपल की किट एक साथ जांच के लिए लगानी पड़ती है। 94 सैंपल एकत्रित करने में दो-तीन दिन लग जाते हैं। ऐसे में लोगों को डेंगू की रिपोर्ट चार दिन में मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग को डेंगू को नियंत्रित करने में सहयोग नहीं मिल पा रहा है। पंचायतों को सरकार की ओर से मिली 91 फॉगिंग मशीनें काम नहीं आ रही हैं। निवर्तमान सरपंच अपने खर्च पर गांवों में फॉगिंग नहीं कराना चाहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला पंचायती राज विभाग से भी फॉगिंग के लिए अपील की गई है।
वर्ष 2021 में पानीपत में डेंगू के 287 दर्ज किए गए थे। पिछले छह साल डेंगू के अब तक 1156 केस मिल चुके हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने जिले में एंटी लारवा एक्टिविटी के तहत 5.8 लाख घरों की जांच की है। अगस्त में विभाग ने 255308 मकानों की जांच की। इनमें 3698 घरों में लारवा मिला है। 76788 कूलरों की जांच की गई है। 1382 में लारवा मिला। 100633 टंकियों की जांच की गई है। 274 में लारवा मिला। 25825 होदियों की जांच हुई। 171 में लारवा मिला। 292832 कंटेनर की जांच हुई। 1412 में लारवा मिला। 85551 फ्रिज की जांच हुई। इनमें से 282 में लारवा मिला। अगस्त में 12957 लोगों की स्लाइड तैयार की गई हैं।

वर्जन :
नगर निगम और पंचायती राज विभाग की मदद से डेंगू को कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक डेंगू के 29 केस मिले हैं। विभाग स्कूलों में जागरूकता कैंप भी लगा रहा है। लोगों से अपील है कि अपनी जांच सिविल अस्पताल या अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कराएं। निजी अस्पतालों से भी डेंगू रोगियों की रिपोर्ट मांगी गई है।
- डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed