{"_id":"672be189ed689856a9021338","slug":"nine-more-cases-of-dengue-found-number-of-dengue-patients-in-the-district-reached-243-panipat-news-c-244-1-pnp1003-126974-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डेंगू के नौ और केस मिले, जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 243 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डेंगू के नौ और केस मिले, जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 243 पहुंची
विज्ञापन
पानीपत शहर के पॉश क्षेत्रों में डेंगू का खतरा गहरा रहा है। पिछले 10 दिन में मॉडल टाउन, सेक्टर 11-12 व सेक्टर 13-17 में डेंगू के केस अधिक मिल रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा युवा डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग मॉडल टाउन व रिहायशी क्षेत्रों में विशेष रूप से एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। शहर के पॉश क्षेत्रों में अब तक डेंगू के 70 केस मिल चुके हैं। बुधवार को डेंगू के एक बच्चे व दो किशोर समेत नौ नए मरीज मिले हैं। इन सबको निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 243 हो चुकी है। स्वास्थ्य केंद्रों के डेंगू वार्ड फुल हो चुके हैं। लोगों को दाखिल करने की जगह नहीं मिल रही है। जिले में डेंगू के संदिग्ध रोगियों की संख्या हजारों में है। डॉक्टरों के अनुसार नवंबर के अंत तक डेंगू का खतरा बरकार रहेगा।
जिला नागरिक अस्पताल के 10 कर्मचारी भी डेंगू ग्रस्त हो चुके हैं। इससे अस्पताल का काम भी प्रभावित हो रहा है। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में भी फॉगिंग की गई है। अस्पताल के वायरल ग्रस्त कर्मचारियों की ब्लड स्लाइड तैयार की जा रही है। जिले में अब वायरल संबंधी ओपीडी तीन हजार से अधिक हो रही है। अकेले जिला नागरिक अस्पताल में ही बुखार, जुकाम, बदन दर्द, थकान की ओपीडी 400 पार हो चुकी है। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन डेंगू की 60 से अधिक जांच हो रही है। जिले की 60 लैब में प्रतिदिन एक हजार से अधिक एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं। इस साल पिछले साल की अपेक्षा डेंगू की रफ्तार अधिक है। पिछले साल पांच नवंबर तक जिले में डेंगू के 187 केस मिले थे। इस साल अब तक 243 मिल चुके हैं। इस साल मलेरिया के तीन व चिकनगुनिया के दो केस आए हैं।
कश्यप कॉलोनी में 15 साल के किशोर, ददलाना गांव में 13 साल की किशोर, किशनपुरा में 34 साल के युवक, जाटल रोड स्थित सौंधापुर गांव की फौजी कॉलोनी में 56 साल के अधेड़, नारायणा गांव में 29 साल की महिला, मॉडल टाउन में आठ साल के बच्चे, नवादा गांव में 34 साल की महिला, थर्मल कॉलोनी में 19 साल के युवक व महराणा गांव में 60 साल के बुजुर्ग की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
वर्जन :
उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि डेंगू का खतरा लगातार बरकरार है। अब बुधवार को डेंगू के नए नौ केस मिले हैं। यहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चल रही है। लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं।