{"_id":"696012fcef40ebac1a048f8a","slug":"night-vigil-in-the-villages-along-the-yamuna-river-with-police-also-raising-awareness-panipat-news-c-244-1-sknl1016-150244-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यमुना के साथ लगते गांवों में रात के समय ठीकरी पहरा, पुलिस भी कर रही जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यमुना के साथ लगते गांवों में रात के समय ठीकरी पहरा, पुलिस भी कर रही जागरूक
Fri, 09 Jan 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। सनौली थाना क्षेत्र के गांवों सनौली खुर्द, राणा माजरा, पत्थरगढ़, तामसाबाद, अधमी और नन्हेड़ा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना एसएचओ वेदपाल ने ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के साथ बैठक की।
एसएचओ वेदपाल ने कहा कि यमुना नदी के जल स्तर में कमी के कारण अक्सर यूपी की ओर से अपराधी चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे में ग्रामीण रात के समय ठीकरी पहरा लगाकर चौकसी रखें। उन्होंने अपराध रोकने, भाईचारा बनाए रखने और पुलिस के साथ सहयोग करने का आह्वान किया।
एसएचओ ने बताया कि रात के पहरे के दौरान पुलिस गांव में गश्त भी करेगी। बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा की और पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा बनाए रखने का भरोसा दिया। इस अवसर पर सरपंच संजय त्यागी, राजदीप रिशपूर, महेश त्यागी, माेहसिन जलालपुर द्वितीय व सलीम अहमद मौजूद रहे।