फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NIA raids medical store owner's house; bank transactions scrutinized.

Panipat News: मेडिकल स्टोर संचालक के घर एनआईए का छापा, बैंक ट्रांजेक्शन खंगाले

Wed, 10 Jun 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
NIA raids medical store owner's house; bank transactions scrutinized.
बाजार में मौजूद टीम। संवाद - फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। किशनपुरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक अमन के घर छापा मारा। टीम ने संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन के मामले में पूछताछ की और करीब दो घंटे तक जांच की। इस दौरान बैंक खातों की डिटेल और मोबाइल फोन में हुए ट्रांजेक्शन की भी बारीकी से जांच की गई। बाद में टीम नोटिस देकर लौट गई।

यह कार्रवाई सिरसा महिला थाने में नवंबर 2025 में हुए ब्लास्ट मामले की जांच से जुड़ी बताई जा रही है। जांच के दौरान एनआईए को अमन के बैंक खाते से कुछ संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने का इनपुट मिला था, जिसके आधार पर टीम जांच के लिए किशनपुरा पहुंची थी।
विज्ञापन




पिता बोले-नवंबर में हुआ था सामान्य ट्रांजेक्शन

मेडिकल स्टोर संचालक अमन के पिता कृष्ण ने बताया कि उनके बेटे का कोई संदिग्ध लेनदेन नहीं है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में एक व्यक्ति दुकान पर आया था और उसने केवल एक हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए थे। यह सामान्य लेनदेन था, जिसकी जानकारी अब एनआईए को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े हैं केस



एनआईए के मुताबिक मार्च 2025 में पंजाब के जालंधर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला किया था। सिरसा जिले के महिला थाने में नवंबर 2025 में ब्लास्ट और जनवरी 2026 में अंबाला के बलदेव नगर थाने में कार धमाका हुआ था। इसमें पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम सामने आया था। सिरसा ब्लास्ट में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोप-पत्र न्यायालय में दाखिल कर चुकी है। इसमें पाकिस्तानी हैंडलर सोहैल अहमद उर्फ सोहैल बलोच का नाम भी शामिल है। अंबाला के बलदेव नगर थाने में हुए ब्लास्ट के मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।




सुबह-सुबह छापेमारी से मची हलचल

मंगलवार सुबह 15 से 20 पुलिसकर्मियों के साथ एनआईए की टीम के अचानक पहुंचने से किशनपुरा कॉलोनी में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जबकि बाजार में भीड़ जमा हो गई। करीब दो घंटे तक जांच के बाद टीम के लौटने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed