फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NHM employees will now remain on strike till 16

Panipat News: एनएचएम कर्मचारी अब 16 तक रहेंगे हड़ताल पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
NHM employees will now remain on strike till 16
पानीपत। नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी अब 16 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। अगर 16 अगस्त तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह अपनी हड़ताल को और आगे बढ़ा सकते हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ ने रविवार को आर्य कॉलेज में व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यहां उन्होंने कर्मचारियों से उनकी परेशानी जानी और कांग्रेस सरकार बनने पर उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। साथ ही उनकी मांगों को विपक्ष के तौर पर सरकार के समक्ष उठाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

पिछले 15 दिन से जिले के 350 एनएचएम कर्मचारी 12 दिन से हड़ताल पर हैं। इनमें 12 डॉक्टर, 33 स्टाफ नर्स, एंबुलेंस चालक, क्लर्क , डाटा एंटी ऑपरेशन समेत स्वास्थ्य विभाग के कई प्रोजेक्ट के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। इनके हड़ताल पर होने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमराई हुई हैं। एंटी लार्वा एक्टिविटी व टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। एसएनसीयू से डॉक्टर के अभाव से नवजातों को रेफर किया जा रहा है। एसएनसीयू वार्ड के तीन डॉक्टर एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हड़ताल में शामिल हैं। इसकी पोषण संबंधी कार्यक्रम फिलहाल बंद पड़े हैं। एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सबसे अधिक एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित है। जिला नागरिक अस्पताल से ही एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है। फील्ड में एंबुलेंस के पहिये पूरी तरह से जाम हैं। अगर जिले में कहीं भी कोई हादसा होता है या किसी को एंबुलेंस की जरूरत होती है तो जिला नागरिक अस्पताल से एंबुलेंस भेजनी पड़ती है। ऐसे में एंबुलेंस को घटनास्थल पर पहुंचने में आधा घंटा से भी अधिक वक्त लग रहा है। एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष अमित मलिक ने कहा कि 15 दिन बाद भी सरकार का रुख नरम नहीं हुआ है। आज तक उनको सातवां पे-स्केल नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed