फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   news-pnp

शहर के अप्रूवड वार्डों में लगेंगे दो-दो ट्यूबवेल, 336 लाख का बजट मंजूर

Sun, 14 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत Updated Sun, 14 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग गर्मी शुरू होते ही पेयजल की मांग को पूरा करने के लिए एक्शन में आ गया है। विभाग द्वारा शहर के अप्रूवड वार्डों में दो-दो ट्यूबवेल लगाने का प्रोजेक्ट फाइनल कर लिया है। इन 15 वार्डों में लगने वाले 30 ट्यूबवेलों पर करीब 336 लाख का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन ट्यूबवेलों को लेकर डिटेल नोटिस इनवाइटिंग तैयार कर ली है और विभागीय अधिकारियों ने जल्द ही ट्यूबवेलों को लगाने काम शुरू करने का फैसला लिया है। शहर में पीने के पानी की समस्या के चलते कॉलोनी वासी डीसी से लेकर विधायकों तक गुहार लगा चुके हैं। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सीएम घोषणा के अनुसार शहर के प्रत्येक वार्ड में दो-दो ट्यूबवेल लगाने की योजना थी, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने केवल शहर के अप्रूवड वार्डों में ही ट्यूबवेल लगाने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन


शहर के इन वार्डों में लगाए जाएंगे ट्यूबवेल
जन-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों अनुसार शहर के 15 अप्रूवड वार्डों में योजना के तहत दो-दो ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। अप्रूवड वार्डों में वार्ड-3, 4, 8, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21 और 22 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन माह में चालू कर दिए जाएंगे ट्यूबवेल
जन-स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्डों में ट्यूबवेल लगाने का कार्य करीब महीने भर के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों अनुसार साढ़े तीन महीने में ट्यूबवेल चालू कर दिए जाएंगे। ट्यूबवेल लगने के बाद गर्मी में लोगों को पीने के पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।

शहर के नौ वार्डो को नहीं मिले दो-दो ट्यूबवेल
शहर के वार्ड-1, 2, 5, 6, 7, 12, 13, 23 और 24 को ट्यूबवेल नहीं मिले हैं। मुख्यालय द्वारा इन वार्डों को अप्रूवड न बताते हुए ट्यूबवेल लगाने के लिए मंजूरी नहीं दी गई है। ऐसे में गर्मी के दिनों में इन वार्डों में पीने के पानी के लिए कालोनी वासियों को दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।


यह है शहर में पानी की स्थिति
शहर में पेयजल की मांग जन स्वास्थ्य विभाग पूरी नहीं कर पा रहा है। जिसके चलते गर्मियों में विभाग के साथ लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों के अनुसार शहर को हर रोज 55 एमएलडी पानी की जरूरत है, जबकि जन स्वास्थ्य विभाग 48 एमएलडी पानी की सप्लाई कर पा रहा है। ऐसे में लोगों को प्यासा रहना पड़ता है या फिर दूसरे विकल्प तलाशने पड़ते हैं। कई बार तो पानी की किल्लत के चलते लोगों को सड़कों पर भी उतरना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed