फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   news-pnp

भाजपा के दो विधायक पहुंचे इसरार के परिजनों को सांत्वना देने

Sun, 14 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत Updated Sun, 14 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव हाजी मोहम्मद इसरार की शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के सनौली रोड स्थित बंद पड़े चंद्र अस्पताल की छत से गिरकर संदिग्ध मौत में भाजपा की शहरी विधायक व ग्रामीण विधायक समेत भाजपा के नेता पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने शहरी विधायक व उनके पति समेत भाजपाइयों को आड़े हाथों लिया और परिजनों ने सांत्वना देने की बजाय क्लीन चिट लेने आने तक की बात कह दी। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने निष्पक्ष व पूरी कार्रवाई की गारंटी दी। कई घंटे चली बातचीत के बाद परिजन कुछ शांत हुए। शहरी विधायक के पति एवं भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी ने पीड़ित परिवार को हाथ जोड़कर किसी के बहकावे में न आने की कही।
विज्ञापन


सुरेंद्र रेवड़ी ने परिवार के लोगों से मिलकर अपना पक्ष रखा। सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि मोहम्मद इसरार की मौत का उन्हें दुख है। मोहम्मद इसरार ने ईद के दिन उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई थी। जिस दिन मोहम्मद इसरार की मौत हुई वे कार्यालय में नहीं थे। उनके ऊपर गलत इल्जाम लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेसी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ नेताओं ने मोहम्मद इसरार की मौत पर राजनीति की है। वहीं, मोहम्मद इसरार के बड़े भाई निसार अहमद ने कहा कि मोहम्मद इसरार की मौत को छह दिन बीत चुके हैं। भाजपा के नेताओं ने फोन कर उन्हें सांत्वना तक नहीं दी।


उनसे मिलने के लिए कोई नहीं आया। अब जब दूसरे दलों के लोगों ने उनसे हमदर्दी दिखाई तो यह भाजपा के लोगों को चुभा। परिजनों ने ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी और भाजपा के मौजूद नेताओं से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मौके पर मेयर सुरेश वर्मा, पार्षद हरीश शर्मा, अशोक नांरग, खुशदिल कादियान व मोहम्मद इरफान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed