{"_id":"fd814cf5bad9b1cd0e23f46826aa623c","slug":"news-pnp-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के निर्माण पर दो पक्षों में तनातनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के निर्माण पर दो पक्षों में तनातनी
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरवाला स्थित धमीजा कॉलोनी में मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गई। एक पक्ष के लोगों दूसरे पर मंदिर निर्माण में खलल डालने का आरोप लगाया, वहीं दूसरा पक्ष मंदिर निर्माण को अवैध जमीन पर बताकर विरोध कर रहा है। दोनों का मामला थाना शहर में चला गया। पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने अपनी बात-बात रखी। बातचीत में हल नहीं निकला तो पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला थाना शहर के अंतर्गत नूरवाला स्थित धमीजा कॉलोनी का है। धमीजा कॉलोनी के वार्ड 11 में प्लाट नंबर 755 में हनुमान मंदिर का निर्माण चल रहा है। एक पक्ष के विजय, सत्यवान, राजेश, राजेंद्र, बिमला, पूजा व किताबो ने कहा कि उनका मंदिर की जमीन पर केस चल रहा था। वह केस जीत गए थे। पुलिस ने पिछले साल 19 मार्च को जमीन पर उन्हें कब्जा दिलाया था।
हनुमान मंदिर का निर्माण पिछले एक साल से चल रहा था। रविवार सुबह कॉलोनी के दूसरे पक्ष ने निर्माणाधीन मंदिर की दीवार को गिरा दिया। उनके साथ झगड़ा करने की भी कोशिश की। वहीं, दूसरे पक्ष के पप्पू, रमेश, राजबीर, तारासिंह व बृजेश ने कहा कि यह प्लाट पर रामस्वरूप का था। रामस्वरूप ने अवैध कॉलोनी में बिना एनओसी के प्लॉट काट दिए थे। जबकि वह नगर निगम के द्वारा पहले गली काटी गई थी।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के लोगों ने गली पर कब्जा कर मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया। उन्होंने कभी मंदिर का विरोध नहीं किया। उन्होंने सिर्फ गलिया बनवाने की मांग की हैॅ। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों गलियों का रास्ता छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। उनके पास नगर निगम का वह नक्शा भी है जिसमें प्लाट में गलिया दिखाई गई है। थाना शहर पुलिस ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर दोनों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धमीजा कॉलोनी में दोनों पक्षों में मंदिर निर्माण को लेकर विवाद है। दोनों पक्ष सिटी थाने में आए थे। दोनों की दलीलें सुनकर शिकायतें दर्ज कर ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत