{"_id":"1656995d88af945e5b3c1dbbc6310b3e","slug":"news-panipat-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस लाख से रोशन होंगी शहर की सड़कें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस लाख से रोशन होंगी शहर की सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों को रोशन करने के लिए नगर निगम स्ट्रीट लाइटों पर 20 लाख रुपये खर्च करेगा। जिससे सभी वार्ड की कॉलोनियों में आवश्यकता अनुसार नई लाइटें लगाई जाएंगी तथा खराब हो चुक पुरानी लाइटों को भी दुरुस्त किया जाएगा।
शहर में रात के समय बढ़ती चोरी, लूटपाट व डकैती की घटनाओं को देखते हुए निगम ने यह कदम उठाया है। इस समय शहर में लगी लगी स्ट्रीट लाइटों में 40 फिसदी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। जिससे दिन ढलते ही शहर की सड़कें अंधकार में डूब जाती हैं।
रात के अंधेरे में लूटपाट व चोरी की वारदातों में भी इजाफा हुआ है। निगम की बैठक में भी पार्षदों द्वारा स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाता रहा है। निगम प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए एक नई योजना तैयार की है। जिसके तहत पूरे शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के साथ ही1200 नयी लाइटें लगाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए निगम ने ठेकेदारों से भी टेंडर भी मांगे हैं। निगम द्वारा इस काम को दो माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
हर वार्ड में लगेंगी 50 लाइटें
शहर के सभी वार्डों की कॉलोनियों में आवश्यकता अनुसार नयी लाइटें लगाई जाएंगी। निगम पूरे शहर में 1200 लाइटें लगाने के लिए 20 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस बजट से हर वार्ड में 50 लाइटें लगवाने की योजना बनाई है।
बाहरी कॉलोनियां व चौराहों पर लाइटें जरुरी
शहर के सभी चौराहों व बाहरी कॉलोनियों की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। बाहरी कॉलोनियों में बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की सरकार की घोषणा के तहत इस बार बाहरी कॉलोनियों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं होगा। सभी वार्डों में समान रुप से लाइटें लगाई जाऐंगी। जिनकी संख्या वार्ड की आवश्यकता अनुसार कम या अधिक भी हो सकती है।
शहर की स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा तथा लोगों की डिमांड के मुताबिक नई लाइटें भी लगाई जाएंगी। निगम ने पूरे शहर में 1200 लाइटें नई लगाने की निर्णय लिया है। जो सभी वार्डों में समान रूप से लगाई जाएंगी। इस काम को अगले दो माह तक पूरा करने का लक्ष्य है।
सुरेश वर्मा, मेयर नगर निगम