{"_id":"aceb4f88811975a4cf917e0f2c6e8503","slug":"news-panipat-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस पर 10 घंटे अवैध हिरासत में रखने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिस पर 10 घंटे अवैध हिरासत में रखने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला थाने में एक महिला को 10 घंटे तक अवैध रूप में हिरासत में रखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता ने सीएम विंडो के साथ-साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मानवाधिकार आयोग, डीजीपी हरियाणा व एसपी राहुल शर्मा को लिखित शिकायत दी है।
बबैल रोड पानीपत पर गैस गोदाम के पास रहने वाली सलमा ने एसपी सहित तमाम आलधिकारियों व सीएम विंडो में सौंपी शिकायत में कहा कि महिला थाने की एक एएसआई ने उसे करीब 10 घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखा। पीड़िता ने बताया कि 22 नवंबर को उसने नसीम व रहीश के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
इसी मुकदमे को खुर्दबुर्द करने की नीयत से महिला थाने की एक एएसआई उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। पीड़िता ने कहा कि इस मामले को रफा-दफा कराने के लिए उस पर दबाव डाला जा रहा है जबकि पूरे मामले में वह अपने ब्यान इलाका मजिस्ट्रेट के पास कलमबद्ध करा चुकी है। पुलिस की मिलीभगत के चलते अभी तक सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़िता ने इस मामले में एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।