फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Newly married woman hanged herself

Panipat News: डेढ़ माह पहले हुई शादी, नवविवाहिता ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman hanged herself
पानीपत। धूप सिंह नगर में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। डेढ़ माह पहले ही इनकी शादी हुई थी। अब तक आत्महत्या करने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। चांदनी बाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पूछताछ के बाद जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


धूप सिंह नगर निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है। उसकी डेढ़ माह पहले नूरवाला की दीपा (24) के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह दोनों खुश थे। रविवार रात आठ बजे उन सभी ने खाना खाया था। उसकी मां निर्मला व उसका पिता रात को घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। वह भी खाना खाकर बाहर गली में खड़ा था। कुछ देर बाद जब वह अपने कमरे में गया तो कमरा अंदर से बंद मिला। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उसने खिड़की से झांककर देखा तो दीपा का शव पंखे पर चुन्नी के साथ फंदे से लटका हुआ था। उनको दीपा के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed