{"_id":"6630333bf0dd12a505069d44","slug":"newborn-baby-slipped-out-of-lap-and-fell-on-the-road-died-panipat-news-c-244-1-pnp1003-117522-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गोद से छिटककर नवजात बच्चा सड़क पर गिरा , मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गोद से छिटककर नवजात बच्चा सड़क पर गिरा , मौत
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी गांव में सात घंटे के नवजात बच्चे को अस्पताल में ले जा रहे पिता को एक युवक ने पेट में लात मारी। इससे असंतुलित हुए पिता की गोद से बच्चा छिटककर सड़क पर गिर गया। इसमें बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल युवक झगड़ा कर रहे युवकों में बीच बचाव कर रहा था। इसी वक्त उस पर भी हमला किया गया।
पीड़ित बच्चे के शव को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने नवजात के शव को शवगृह में रखवा दिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। अब पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को नवजात के शव का पोस्टमार्टम होगा।
काबड़ी गांव निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसने दो साल पहले रहिशा से प्रेम विवाह किया था। रहिशा नौ माह की गर्भवती थी। रहिशा ने रविवार सुबह को घर पर बच्चे को जन्म दिया था। वह दोपहर को बच्चे की जांच कराने के लिए उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर जा रहा था। रास्ते में गोपाल कॉलोनी निवासी छोटू उनके पड़ोसी के साथ झगड़ रहा था। उसने छोटू को झगड़ने से रोका तो वह उसके साथ झगड़ा करने लगा। छोटू ने उसके पेट में लात मारी। उसकी गोद से बच्चा छिटककर सड़क पर सिर के बल गिर गया। इसके बाद भी उसको बुरी तरह से पीटा गया। वह बच्चे को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बेटे की छोटू व उसके साथियों ने हत्या की है। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
वर्जन-
पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी जाहिर हुसैन ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। मंगलवार को नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।