फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New ward division approved, reservation of wards this week

Panipat News: नई वार्डबंदी पर लगी मुहर, वार्डों का आरक्षण इसी सप्ताह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
New ward division approved, reservation of wards this week
पानीपत। शहर की नई वार्डबंदी पर मुहर लग गई है। इसमें 26 वार्ड रखे हैं। जिनमें 14 शहरी विधानसभा क्षेत्र और 12 पानीपत ग्रामीण विधानसभा में रखे गए हैं। प्रशासन के स्तर पर इसी सप्ताह वार्डों का आरक्षण भी तय किया जाएगा। इसके साथ नई मतदाता सूची बनाने को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार 22 से 27 जनवरी तक प्रत्येक वार्ड की मतदाता सूची बनाई जाएगी। निगम और उपायुक्त के स्तर पर दावे और आपत्तियां सुनी जाएंगी। इसके साथ 19 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनकिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की नई वार्डबंदी को लेकर लंबे समय से काम चल रहा था। इसका प्रथम प्रकाशन चार जनवरी को किया गया था। इसके बाद दावे और आपत्ति मांगी गई थी। पानीपत में 44 दावे और आपत्ति दर्ज की गई थी। इनमें से 38 काे व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया गया था। यहां 13 लोग कमेटी के सामने पेश हुए थे। संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी की अध्यक्षता में कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में किसी प्रकार के दावे और आपत्ति को वार्डबंदी को चुनौती देने वाला नहीं माना था। कमेटी ने इसकी रिपोर्ट दे दी थी। निदेशालय कमेटी की रिपोर्ट को आधार मानते हुए वार्डबंदी के ड्राफ्ट पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन


अब प्रत्येक वार्ड की मतदाता सूची बनाएगा निगम
नगर निगम अब प्रत्येक वार्ड की मतदाता सूची बनाएगा। इसको लेकर निगम की टीम 22 जनवरी बुधवार को मैदान में उतरेगी। सबसे पहले चुनाव कार्यालय से मतदाता सूची मांगी जाएगी। इसके बाद प्रत्येक वार्ड में टीम जाएगी। यहां मतदाता सूची को तय किया जाएगा। इसके बाद बूथ बनाए जाएंगे। ये दोनों कार्य साथ-साथ चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर को लेकर चर्चाएं तेज

वार्डबंदी तय होने के साथ ही शहर में मेयर और पार्षद को लेकर राजनीति गर्मा गई है। सबसे ज्यादा जोर आजमाइश भाजपा में लग रही है। भाजपा में मेयर को लेकर एक दर्जन दावेदार सामने आ चुके हैं। हर कोई अपना गणित मेयर के टिकट पर सही बता रहा है। वहीं मॉडल टाउन और सेक्टर-24 के चेहरों के नाम मेयर के टिकट में सबसे ऊपर हैं। कांग्रेस में एक महिला समेत तीन लोग चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वहीं पार्षद को लेकर प्रत्येक वार्ड में भाजपा में ही कई-कई नाम हैं।





मतदाता सूची में इस दिन यह होगा
-22 से 27 जनवरी को प्रत्येक वार्ड की मतदाता सूची बनाई जाएगी।
-28 जनवरी को इसको प्रकाशित किया जाएगा।
-03 फरवरी को दावे और आपत्ति मांगी जाएंगी।
-07 फरवरी को दावे और आपत्तियों का निपटारा अथाॅरिटी द्वारा किया जाएगा।
-11 फरवरी को उपायुक्त के सामने दावे और आपत्ति दर्ज की जा सकेंगी।
-15 फरवरी को उपायुक्त द्वारा सभी दावे और आपत्तियों को सुनकर समाधान किया जाएगा।
-19 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
वर्जन :

नगर निगम की नई वार्डबंदी को मंजूरी मिल गई है। अब प्रत्येक वार्ड की मतदाता सूची बनाई जाएगी। इस पर दावे और आपत्ति पर सुनवाई करने के बाद फरवरी के मध्य तक इसका अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। नगर निगम ने इसको लेकर काम शुरू कर दिया है।


डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed