{"_id":"67ae551d60394ed7fc026f2a","slug":"new-parking-facility-will-soon-be-available-at-ambala-cantt-railway-station-panipat-news-c-36-1-amb1001-137541-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जल्द मिलेगी नई पार्किंग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जल्द मिलेगी नई पार्किंग की सुविधा
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्रवेशद्वार पर तैयार की जा रही नई कार पार्किंग। संवाद
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जल्द ही नई पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसमें एक समय में 90 के करीब कारें खड़ी हो सकेंगी। वहीं 350 के करीब दोपहिया वाहन भी खड़े हो सकेंगे। रेलवे ने स्टेशन के प्रवेशद्वार के पास पार्किंग का निर्माण आरंभ कर दिया है और आगामी पांच से 10 दिन में यह निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पार्किंग की निविदा लगातार स्टेशन पर आने वाले लोगों के लिए सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
मौजूदा समय में रेलवे स्टेशन पर दो कार पार्किंग हैं। दोनों पार्किंग में 100 के करीब कारों के खड़ी होने की क्षमता है लेकिन जगह कम होने के कारण और त्योहार के दिनों में पार्किंग पूरी तरह से भरी रहती है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मजबूरन उन्हें अपने वाहनों को सर्विस लेन में खड़ा करना पड़ता था। इससे उन्हें चालान कटने व वाहन चोरी होने का डर लगा रहता था। इस संबंध में लोगों की तरफ से रेलवे को आग्रह भी किया जा रहा था कि पार्किंग का विस्तार किया जाए।
रेलवे परिसर का सुंदरीकरण
रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। वहीं पार्किंग के बाहर स्थापित किए गए भाप इंजन के आसपास भी ग्रीन कॉरिडोर स्थापित किया जाएगा। सुंदरीकरण के तहत इंजन के बेस को भी रंग-बिरंगी टाइलों से सजाया जा रहा है ताकि यह क्षेत्र स्टेशन की खूबसूरती में निखार लाए। इसके अलावा यहां फैंसी लाइट लगाने की योजना भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्टेशन का दौरा करेगी टीम
रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत वाहनों के आवागमन को बंद करने के लिए बूम बैरियर को लेकर भी तेजी से कार्रवाई चल रही है। जल्द ही विभागीय टीम चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का दौरा करेगी और यहां उपलब्ध करवाई जा रही बूम बैरियर की सुविधा का आकलन करेगी ताकि अंबाला कैंट स्टेशन पर भी इसे धरातल पर उतारकर लोगों की सुविधा के लिए शुरु किया जा सके।
रेलवे स्टेशन पर नई कार पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है ताकि प्रवेश द्वार के नजदीक ही वाहन को खड़ा करने की सुविधा मिल सके। इससे लोगों को काफी फायदा होगा और सर्विस लेन भी खाली रहेगी। वहीं बूम बैरियर की सुविधा को लेकर भी कार्यवाही चल रही है।
- नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।