{"_id":"6a45838370b5d793ae049ac8","slug":"new-impetus-for-rural-development-13-amrit-sarovars-rejuvenated-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159872-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ग्रामीण विकास को नई उड़ान, संवरे 13 अमृत सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ग्रामीण विकास को नई उड़ान, संवरे 13 अमृत सरोवर
विज्ञापन
अमृत सरोवर का उद्घाटन करते हरपाल ढांडा,साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और जिला परिषद की
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले के 13 अमृत सरोवरों की बुधवार को सौगात मिली है। इन पर 439.49 लाख रुपये खर्च आया है। इससे ग्रामीण विकास को नई उड़ान मिलेगी। जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि कहा कि अमृत सरोवर केवल तालाब नहीं, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के मजबूत केंद्र बनेंगे।
नारायणगढ़ से आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने सुना।
सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की देखरेख में आगामी चरण में 75 और गांवों के तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी से इन सरोवरों को अपनी सांझा धरोहर मानते हुए स्वच्छता का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण और डीडीपीओ राजेश शर्मा ने अमृत सरोवर की रिपोर्ट पेश की।
439.49 लाख रुपये से हुआ कायाकल्प
जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने बताया कि जिले के इन 13 अमृत सरोवरों के पुनर्जीवन एवं सुंदरीकरण पर 439.49 लाख रुपये खर्च किए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह अभियान भविष्य की पीढ़ियों के लिए पानी बचाने का बड़ा माध्यम बनेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। अमृत सरोवर योजना इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इसके माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है।