फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New executive committee will be formed on 24th

Panipat News: नई कार्यकारिणी का गठन 24 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
New executive committee will be formed on 24th
पानीपत। सेक्टर छह में बुधवार को सेक्टर की आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता मोहक्कम छौक्कर ने की। इसमें नई कार्यकारिणी के गठन, विस्तार और कार्यप्रणाली को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से पांच लोगों की कमेटी बनाई गई। इसमें चुनाव के लिए आरओ नियुक्त किए गए हरियाणा सेक्टर्ज कॉन्फिडरेशन के जिला संयोजक बलजीत सिंह के साथ कृष्ण बंसल, आजाद मलिक, एसके त्यागी, दिलावर शास्त्री को नियुक्त किया गया है। ये कमेटी चुनाव प्रक्रिया द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन करने का काम करेगी।
विज्ञापन

जिला संयोजक बलजीत सिंह ने सेक्टरवासियों से कहा कि नई कार्यकारिणी के पदों को को लेकर इच्छुक लोग विभिन्न पदों के लिए अपने नाम कमेटी को दे सकते हैं। इन पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को सेक्टर 6 की आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी का चुनाव होने जा रहा है। इसमें प्रधान पद के साथ अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए उनको आरओ नियुक्त किया गया था। अब कमेटी के पांच सदस्यों को भी नई कार्यकारिणी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि वे सेक्टरवासियों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर हमेशा आवाज बुलंद करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed