फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New bus routes determined, 120 permits approved on 12 routes

Panipat News: बसों के नए रूट निर्धारित, 12 रूटों पर 120 परमिट मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
New bus routes determined, 120 permits approved on 12 routes
पानीपत। राज्य परिवहन विभाग ने जिले में 12 रूटों पर 120 परमिट देने का फैसला लिया है। इनमें पानीपत कुंडली बॉर्डर और बहादुरगढ़ समेत कई नए रूट हैं। इन रूटों पर बस चलने के बाद यात्रियों को फायदा मिलेगा। वे सीधे तौर पर अपने गंतव्य को आ जा सकेंगे। इसके साथ गांवों के लोकल रूट भी बनाए गए हैं। रोडवेज ने इसी के आधार पर परमिट देने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन

मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 102 की उप धारा 2 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग किया गया है। राज्यपाल ने परमिट अधिसूचित किए हैं। इसके आधार पर नए परमिट दिए जाएंगे। विदित है कि जिले में करीब 20 रूटों पर पहले से बस चल रही हैं। अब नए रूटों के आने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी। रोडवेज का बेड़ा भी जल्द ही मजबूत होगी। सिटी सर्विस में पांच ई-बस लगातार चल रही हैं। जल्द ही पांच नई ई-बस भी शामिल की जाएंगी। इनको जिले के लोकल रूटों पर चलाने की तैयारी हैं। फिलहाल पांच ई-बस सिवाह बस स्टैंड से टोल प्लाजा तक चल रही हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

ये नए रूट बनाए
-पानीपत से बरसत वाया तहसील कैंप, बिपचड़ी, खोतपुरा, पुंडरी और फरीदपुर।
-पानीपत से भंभेवा वाया मतलौडा, सफीदों, हाट, हाडवा, गांगोली व मोरखी।
-पानीपत से महम वाया इसराना, गोहाना, आहुलाना, भंडेरी, कथूरा, चिड़ी, लाखनमाजरा और खेड़ी।
-पानीपत से असंध वाया मतलौडा व सफीदों।
-पानीपत से गोहाना वाया नौल्था बलाना, मांडी व काकोदा।
-इसराना से पानीपत वाया डाहर।
-पानीपत से कुंडली बॉर्डर वाया समालखा, गन्नौर व बहालगढ़।
-पानीपत से असंध वाया कोहंड, मुनक पुल, बल्ला व सालवन।
-पानीपत से असंध वाया सालवन, अंटा फार्म, बड़ोद, डिडवाड़ा, सफीदों व डयोड खेड़ी।
-पानीपत से चुलकाना वाया समालखा।
-पानीपत से असंध, वाया गोली माजरा, व सालवन।
-पानीपत से बहादुरगढ़ वाया नाहरा व लाडरावन।
वर्जन :
डिपो के नए रूटों पर बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही पूरा चार्ट बनाया जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। चालकों को निर्धारित रूट पर बस चलाने की हिदायत रहेगी। इसके अलावा दूसरे रूट पर चलाते मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप जांगड़ा, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed