फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New applications will be available for admission in graduate course.

Panipat News: स्नातक पाठ्यक्रम में नए आवेदन कर ले सकेंगे दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
New applications will be available for admission in graduate course.
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जा रहा है। वहीं, उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा नए पंजीकरण के लिए भी पोर्टल खोला जा चुका है। विद्यार्थी नए पंजीकरण करवाने के साथ-साथ ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं। तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को भारी संख्या में आवेदक दाखिला करवाने पहुंचे।
विज्ञापन





फिजिकल काउंसलिंग के साथ नए पंजीकरण के लिए भी पोर्टल खोलने के बाद जहां नए पंजीकरण करवाए जा रहे हैं, वहीं दाखिला करवाने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा रहा है। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक 152267 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं, जबकि 88737 विद्यार्थी फीस जमा करवाकर दाखिला ले चुके हैं। शुक्रवार को 2107 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया, जबकि वीरवार को 5796 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। शुक्रवार को 4951 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जबकि वीरवार को 9508 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। दाखिला लेने में लड़कियां आगे हैं। अब तक 52601 लड़कियां अपना दाखिला करवा चुकी हैं। शहर के प्रमुख कॉलेजों में 70 फीसदी से अधिक सीटों पर दाखिला हो चुका है। प्रदेश के 344 कॉलेजों में 87 कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन






यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला करने के मामले में जिले का आर्य पीजी महाविद्यालय प्रदेश में आठवें से तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है, जबकि जिले में पहला स्थान है। आर्य महाविद्यालय में कुल 2420 सीटों में से 1700 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं जो जिले के सभी 14 कॉलेजों में सबसे ज्यादा हैं। वहीं, शहर के प्रमुख कॉलेजों में करीब 70 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स




पीजी कक्षाओं के लिए हुए 13604 पंजीकरण

स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 जुलाई से जारी है। पीजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थी 25 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकेंगे। प्रदेश के 208 पीजी कॉलेजों में 64 कोर्सेज के लिए 13604 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। शुक्रवार को 1045 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया जबकि गुुरुवार को 1631 ने पंजीकरण करवाया था। दस्तावेजों की जांच 27 जुलाई तक होगी। पहली वरीयता सूची 30 जुलाई को जारी होगी।





वर्जन-

कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग से दाखिले किए जा रहे हैं। अब तक पंजीकरण व दाखिले से वंचित विद्यार्थी पंजीकरण करवा रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज में करीब 1700 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। वहीं, पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 जुलाई तक जारी रहेगी। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed