फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New 48 cases of Corona found in two days, death of infected in Gandhi Colony

दो दिन में मिले कोरोना के नए 48 केस, गांधी कॉलोनी में संक्रमित की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
New 48 cases of Corona found in two days, death of infected in Gandhi Colony
कोरोना संक्रमण का खतरा दोबारा गहरा गया है। पिछले दो दिन में कोरोना के नए 48 केस मिल चुके हैं। ढाई माह बाद अब कोरोना के हर रोज औसतन 15 केस मिल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। मार्च में कोरोना के 220 मामले मिल चुके हैं। वीरवार को जिले में कोरोना के नए 23 केस मिले हैं। इन सबको सिविल अस्पताल में और होम आइसोलेट कर दिया है। बुधवार को गांधी कॉलोनी के 61 वर्षीय व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत हुई । स्वास्थ्य विभाग ने शव से स्वाब सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जन सेवा दल ने असंध रोड स्थित शिवपुरी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मार्च में रोज 10-12 की औसत से कोरोना के रोगी मिल रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार कोविड-19 के नियमों की अनदेखी से कोरोना वायरस का संक्रमण दोबारा गहराता जा रहा है। अब 10 प्रतिशत लोग ही मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। बैंक, अस्पताल, बाजार और सड़कों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूट रहे हैं। अब एटीएम, रेलवे स्टेशन, बसों और अस्पतालों में सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग नहीं हो रहा है। अब लोग घरों में जाकर भी सावधानी नहीं बरत रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन जरूर कराएं और वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि वीरवार को जिले में कोरोना के नए 23 केस आए हैं। ये केस सेक्टर 13-17, मॉडल टाउन, सेक्टर 12, विराट नगर, शांति नगर, आरके पुरम, गांव शिमला मौलाना, गांव बलाना, हनुमान मंदिर क्षेत्र , अंसल सोसायटी, आजाद नगर, हरिसिंह कॉलोनी, एनएचबीसी, भगत नगर और रेलवे रोड समालखा से मिले हैं। वीरवार को कोरोना से छह लोग ठीक हुए हैं। वीरवार को 781 सैंपल लिए गए हैं। अब तक पानीपत में 11119 केस में से 123 एक्टिव हैं । अब तक 10829 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 160 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed