फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neither the murderers were caught nor any clue was found about the accused of firing.

Panipat News: न हत्यारोपी पकड़े गए न फायरिंग के आरोपियों का लगा सुराग

Thu, 18 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 18 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Neither the murderers were caught nor any clue was found about the accused of firing.

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एक सप्ताह में तहसील कैंप थाना क्षेत्र में दो बड़ी वारदात हुईं। एक सप्ताह पहले दो बदमाशों ने दीनानाथ कॉलोनी में एक मकान पर फायरिंग की थी। फायरिंग करने से पहले मकान मालिक से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। वहीं, तीन दिन पहले एक युवक को सरेराह पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। फिलहाल इन दोनों मामलों की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रविवार रात को तहसील कैंप थाना क्षेत्र की दीनानाथ कॉलोनी में तीन-चार युवकों ने युवक अंकित की हत्या कर दी थी। मृतक की मां मेमो देवी ने तीन आरोपियों पर हत्या के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि झगड़े की रंजिश में अंकित की हत्या की गई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

मकान पर की थी फायरिंग
दीनानाथ कॉलोनी में बीते 9 सितंबर की रात को हमलावरों ने ई-रिक्शा चालक मोहित के घर पर फायरिंग की थी। हमलावरों ने वारदात से एक सप्ताह पहले फोन पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। फायरिंग की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर ही हमलावरों की पहचान कर ली। जिसमें एक आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले की जांच सीआईए- की टीम को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
वारदात का खुलासा करने के लिए टीमों को लगाया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
-सुरेश सैनी, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed