फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neither red light, nor police blind cut from above, that's why vehicles do not brake at Khooni Chowk

Panipat News: न रेड लाइट, न पुलिस ऊपर से ब्लाइंड कट, इसलिए नहीं लगते वाहनों के खूनी चौक पर ब्रेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Neither red light, nor police blind cut from above, that's why vehicles do not brake at Khooni Chowk
पानीपत। जीटी रोड पर अनाज मंडी मोड़ का कट शहर के सबसे तंग और व्यस्त चौक चौराहों में से एक है। दिखावे के लिए यहां रेड लाइट तो है, पर चलती नहीं। रात को यहां पुलिस या होमगार्ड तक नहीं होते। सबसे बड़ा खतरा इस ब्लाइंड कट पर है। दोनों ओर जीटी रोड पर ब्रेकर भी हैं, लेकिन संकेतक नहीं। दोनों ओर एक-एक यूटर्न का बोर्ड तो है, लेकिन दिखाई नहीं देते। जब तक ये दिखते हैं तब तक ब्रेकर से वाहन उछल जाते हैं। रात के समय यहां से रांग साइड का चलन शुरू हो जाता है। खासतौर पर बड़े वाहन गलत दिशा से अपने वाहन लेकर आते हैं और गलत दिशा की ओर चले जाते हैं। इससे रात को पूरा मामला उल्टा-पुल्टा हो जाता है।
विज्ञापन

हो चुके सैकड़ों हादसे
इसी वजह से रात को यहां तेज गति से आने वाले वाहन ब्रेकरों से भी उछल जाते हैं और ब्लाइंड कट होने की वजह से दूसरे वाहनों से टकरा जाते हैं। यहां पिछले 15 साल में सैकड़ों हादसे हो चुके हैं। इनमें से कुछ में तो लोगों ने अपनी जान तक गंवाई है। इसी वजह से स्थानीय लोग अनाज मंडी कट को खूनी चौक के नाम से पुकारते हैं। बावजूद इसके आज तक यहां के हालातों को नहीं सुधारा जा सका।
विज्ञापन

अलसुबह 3 बजे तक जमी रही टीम
यहां होने वाली हादसों की पड़ताल करने के लिए अमर उजाला टीम ने रात को 12 बजे से अलसुबह तीन बजे तक दोनों ओर से आने वाले वाहनों की गति, लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसमें चौकाने वाली बात सामने आई। दिल्ली साइड से आने वाले वाहन ज्यादा स्पीड में दिखे। रेड लाइट बंद होने और ब्लाइंड कट की वजह से अनाज मंडी और यूटर्न लेने वाले वाहनों से बाल बाल बचे। यही हाल पानीतप से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों का दिखा। यहां उल्टी दिशा में भारी वाहन रान्ग साइड से आते दिखे और यूटर्न लेकर फिर से रांग साइड चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाइंड कटों पर प्रशासन सख्त, परिणाम शून्य
शहर के ब्लाइंड कटों पर जिला प्रशासन काफी सख्त है। कई बार डीसी भी प्रशासनिक अधिकारियों समेत पुलिस को भी ब्लाइंड कटों की सुध लेने की सख्त हिदायत दे चुके हैं लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं होता। जिसका खामियाजा विशेष तौर पर विकास नगर, राज नगर, आजाद नगर, संजय कॉलोनी और शिव नगर के निवासियों को भुगतना पड़ता है।

पुलिस कर रही प्रयास: डीएसपी
अनाज मंडी कट की रेड लाइट चालू कराने के लिए संबंधित कंपनी को पत्राचार किया गया है। पुलिस लगातार रिफलेक्टिव साइन बोर्ड लगा रही है। ब्लाइंड कटों पर पुलिस या होमगार्ड तैैनात किए जा रहे हैं। रॉन्ग साइड चलने वालों के चालान किए जा रहे हैं।
संदीप सिंह, डीएसपी, ट्रैफिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed