फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neha secured 399 rank in JEE Mains with 99.75 percentile and AIR

Panipat News: नेहा ने जेईई मेन्स में 99.75 पर्सेंटाइल के साथ एआईआर पर 399 रैंक पाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Neha secured 399 rank in JEE Mains with 99.75 percentile and AIR
पानीपत। आकाश इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन किया है। नेहा ने दूसरे चरण की परीक्षा में 99.75 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंकिंग में 399वां स्थान प्राप्त किया है। उसके पिता राकेश कुमार स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं और मां हुसन बाला सेंट मेरी स्कूल में शिक्षिका हैं। नेहा की शुरू से ही भौतिक विज्ञान विषय में रूचि थी। जिसके चलते उसने इंजीनियर में अपना कॅरिअर बनाने की ठान ली। अब वह इस परीक्षा के अगले चरण जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुट गई है। उसका कहना है कि वह इंजीनियर बनकर देश के विकास में अपना योगदान देगी। आकाश एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने वाली नेहा के साथ पानीपत शाखा के कुल 16 छात्रों ने उल्लेखनीय रैंक हासिल की है। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वे अपने छात्रों की मेहनत और सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। सही कोचिंग और संकल्प ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि अर्नव गोयल 99.61 ने, मधुर मनन वर्मा ने 99.55, पीयूष ने 99.36 व चिराग ने 98.70 पर्सेंटाइल प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed