फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neha of Ahar village hoisted the flag in handball

Panipat News: अहर गांव की नेहा ने हैंडबॉल में लहराया परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Neha of Ahar village hoisted the flag in handball
नेहा। स्वयं - फोटो : संवाद
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अब तक आठ स्वर्ण और दो रजत पदक जीते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। अहर गांव की 21 वर्षीय नेहा हैंडबॉल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम ऊंचा कर रही हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेहा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मुकाम हासिल किया है। नेहा ने हैंडबॉल की शुरुआत स्कूल स्तर से की और धीरे-धीरे जिला स्तर पर दमखम दिखाना शुरू किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने अब तक आठ स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए हैं। राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी नेहा ने अपने खेल के दम पर एक स्वर्ण पदक जीता है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने दो कांस्य पदक हासिल किया हैं। हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा ओलिंपिक में भी नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

नेहा का सफर यहीं तक सीमित नहीं रहा। नेहा तीन बार इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुकी हैं। इन तीनों प्रतियोगिताओं में उन्होंने लगातार रजत पदक जीतकर अपने कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा के पिता ईषम सिंह खेती करते हैं जबकि, मां सीमा देवी गृहिणी हैं। माता-पिता ने बेटी की खेल में रुचि देखकर हमेशा उसका समर्थन किया। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद माता-पिता ने नेहा को खेल की हर संभव सुविधा मुहैया कराई। फिलहाल नेहा पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज से एमए की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई और खेल दोनों को संतुलित करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन अपनी लगन और समय-प्रबंधन के दम पर वह दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।


नेहा तीन साल से कोच शीतल के मार्गदर्शन में हैंडबॉल का प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच ने बताया कि नेहा में शुरू से ही खेल के प्रति गंभीरता और समर्पण दिखाई देता है। नेहा ने बताया कि उनका सपना देश के लिए खेलना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का तिरंगा लहराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed