फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neha from Ahar village is making her mark in handball

Panipat News: हैंडबॉल में अपनी पहचान बना रही अहर गांव की नेहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Neha from Ahar village is making her mark in handball
नेहा।
पानीपत। जिले के अहर गांव की नेहा हैंडबॉल खेल में अपनी पहचान बना रही हैं। अपनी मेहनत और लगन से नेहा हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर तक पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने जिला स्तर पर आठ स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए हैं। राज्य स्तर पर एक स्वर्ण और राष्ट्रीय स्तर पर दो कांस्य पदक हासिल किए हैं, इसके साथ ही नवंबर में गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा ओलिंपिक में रजत पदक अपने नाम किया। वे तीन बार इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। तीनों बार रजत पदक जीता है।
विज्ञापन


नेहा के पिता ईशम सिंह खेती करते हैं और मां सीमा देवी गृहिणी हैं। माता-पिता ने बेटी की खेल में रुचि, मेहनत और सफलताओं को देखते हुए हमेशा उनका समर्थन किया। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद माता-पिता ने नेहा को खेल की हर संभव सहयोग दे रहे हैं। नेहा पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज से एमए की पढ़ाई कर रही हैं। नेहा पिछले तीन वर्ष से कोच शीतल की देखरेख में हैंडबॉल का प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच शीतल ने बताया कि नेहा में शुरू से ही खेल के लिए गंभीर रही हैं। वे अभ्यास को पूरा समय देती हैं।
विज्ञापन

नेहा ने बताया कि गांव की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए परिवार का सहयोग जरूरी है। हैंडबॉल के इस सफर में मेरी कोच और परिवार का साथ हमेशा मेरे साथ रहा है। माता-पिता ने कभी भी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी। कोच ने हमेशा ही अच्छे मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उनको देश के लिए खेलना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा फहराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed