फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Negligence in beautification, drain built by placing electric poles in the middle

Panipat News: सौंदर्यीकरण में लापरवाही, बिजली के खंभों काे बीच में रख बनाया नाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Negligence in beautification, drain built by placing electric poles in the middle
सेक्टर-13-17 में नाले में खड़ा बिजली का खंभा। संवाद
पानीपत। नगर निगम के सेक्टर 13-17 में सड़कों के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट में लापरवाही सामने आई है। नालों व नालियों के निर्माण कार्य में बिजली के खंभों को बीच में ही छोड़ दिया गया। अब नाला बनाने के बाद बिजली के खंभों को शिफ्ट कराने की याद आई है। नगर निगम जेई ने बिजली निगम के एसडीओ को पत्र लिख खंभों को शिफ्ट कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

नगर निगम नालियों के साथ सड़काें के साैंदर्यीकरण, सड़काें काे चाैड़ा करेन, स्ट्रीट लाइटें लगाने और साइकिलिंग ट्रैक बनाया जाएगा। हरियाली के लिए सड़कों के दोनों किनारे पर पेड़-पौधे और घास लगाकर ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जा रहा है, नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें, पानी निकासी के लिए सड़कों के किनारे नालियों का निर्माण, सड़कों पर रोड मार्किंग जेब्रा क्रॉसिंग और दिशा सूचक बोर्ड लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह करीब 33 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। सेक्टर 13-17 के जितेंद्र और रमेश ने ने बताया कि नालियाें में बिजली के खंभे बीच में रख दिया है। नाली ज्यादा चाैड़ी भी नहीं हैं और खंभा बीच में आने से दाेनाें तरफ स्थान नहीं बच पाता, ऐसे में नालियों या सड़क का दोबारा निर्माण होता है तो इन्हें उखाड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण से पहले ही उखाड़ना चाहिए। नगर निगम अधिकारी और निर्माण एजेंसी के ठेकेदार ने बताया कि नाला निर्माण में बाधा बनने वाले खंभाें काे शिफ्ट कराने के लिए बिजली निगम काे पत्र लिखा है। बिजली निगम के एसडीओ नरेंद्र जागलान ने बताया कि नगर निगम से खंभों को शिफ्ट करने के लिए पत्र मिला है। इसका एस्टीमेट बनाकर कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed