फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Negligence became headache in Assandh Road Fourlane Project

असंध रोड फोरलेन प्रोजेक्ट में लापरवाही बनी सिरदर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Negligence became headache in Assandh Road Fourlane Project
पानीपत। असंध रोड पर इसी तरह से खोदे हुए है, जगह-जगह गड्ढे जिससे दुकानदारी हो रही प्रभावित। - फोटो : Panipat
पानीपत। असंध रोड को फोरलेन के प्रोजेक्ट में विभागों की चलती आ रही लापरवाही अब लोगों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। इस सड़क को चौड़ा करने के लिए असंध रोड को तीन बार उखाड़ा जा चुका है। कभी दुकानों के सामने वाली जगह को को उखाड़कर दोबारा मिट्टी से भर दिया जाता है तो कभी सीवर और पानी की लाइन बिछाने के लिए फिर से सड़क उखाड़ दिया जाता है। इससे असंध रोड के दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है। इससे दुकानों के सामने बड़े-बड़े गड्ढ़े बन चुके हैं। इनमें आए दिन कोई न कोई वाहन चालक या राहगीर गिरकर घायल हो जाता है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ इस रोड से दिन भर उड़ने वाली धूल के कारण भी लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत विभाग अधिकारियों से लेकर ठेकेदार तक की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसकी फरियाद लेकर वे शहर के नेताओं से भी मिले लेकिन उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद वे अब सब्र का घूंट पीकर ये सब देख रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इस सड़क के फोरलेन प्रोजेक्ट के टेंडर लगे एक साल से ज्यादा समय हो चुका है। जिसे महज एक साल की समयावधि में पूरा भी हो जाना चाहिए था लेकिन इसका काम तीन माह पहले ही चालू किया गया है। इसमें भी ठेकेदार कभी काम चालू कर देता है तो कभी बंद कर देता है। अब फिर से पिछले एक माह से ये काम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारी हो गई ठप
सड़क उखाड़ने से ग्राहक दुकान पर नहीं आ पाते। दुकानों के सामने गड्ढ़े खोदे जाने से जो भी दुकानदारी बची थी वह भी प्रभावित हो रही है। इससे 70 प्रतिशत काम कम हो गया है। - नवीन कुमार, दुकानदार।
कोई सुनवाई नहीं
असंध रोड का हाल बेहाल है। दुकानों पर ग्राहक आने तक का रास्ता नहीं है। काम कभी चालू तो कभी बंद कर दिया जाता है। पिछले एक साल से परेशान हैं। शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। सुरेश कुमार, दुकानदार
पलट गया था ऑटो
असंध रोड को फोरलेन के नाम पर उखाड़ा गया है। बड़े-बड़े गड्ढ़े खोदे गए हैं। कई बार ऑटो चालक तक इनमें पलट चुके हैं। मेरा ऑटो भी इन गड्ढ़ों में ही पलट गया था। कई राहगीर घायल भी हुए हैं। - सोनू, ऑटो चालक।
प्रदूषण से सांस लेना दूभर
इस प्रोजेक्ट से आसपास के पूरे एरिया में धूल ही धूल उड़ती रहती है। पिछले एक साल से ये हालात हैं। यहां सांस लेना तक दूभर हो जाता है। प्रशासन से अपील है कि इसे जल्द से जल्द बनवाया जाए। -हरीश बंसल, दुकानदार

काम जारी, जल्द करेंगे पूरा- एसडीओ
असंध रोड का काम पिछले काफी दिनों कई कारणों की वजह से बंद रहा। अब ये चालू है। इसे जल्द ही गुणवत्ता पूर्वक पूरा करवाया जाएगा। -रामपाल जागलान, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed