{"_id":"6a35a7ea9a5e40262b0af141","slug":"neet-aspirants-will-get-help-as-soon-as-they-call-dial-112-panipat-news-c-18-1-knl1004-931891-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नीट अभ्यर्थियों को डायल 112 पर कॉल करते ही मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नीट अभ्यर्थियों को डायल 112 पर कॉल करते ही मिलेगी मदद
Sat, 20 Jun 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून को आयोजित की जाने वाली नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा-2026 के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है। परीक्षा दिवस पर किसी भी अभ्यर्थी को आने-जाने में परेशानी होने पर वह डायल 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकता है। परीक्षा के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर निगरानी, कंट्रोल रूम की स्थापना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता, गोपनीयता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुविधाओं की जांच सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
मदद की अपील : उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि यदि परीक्षा के दिन कोई अभ्यर्थी परिवहन साधन के अभाव में केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ दिखाई दे, तो मानवता के आधार पर उसकी मदद करें। जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थी डायल 112 पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं। बैठक में एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप कुमार, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, सीईओ डॉ. किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, डीईओ राकेश बूरा, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल आदि मौजूद रहे।
रोडवेज में यात्रा मुफ्त
नीट अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। अभ्यर्थी 20 और 21 जून को एडमिट कार्ड दिखाकर साधारण बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित कुमार चौकसे ने बताया कि प्रशासन ने अभ्यर्थियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम (0180-2653850) स्थापित किया है। परीक्षा केंद्रों जैसे समालखा, तहसील कैंप, सिवाह आदि के लिए विशेष रूट तय कर प्रातः 8:30 बजे से बसें चलाई जाएंगी।
ये वस्तुएं हैं प्रतिबंधित
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन या अन्य उपकरण लेकर प्रवेश न कर सकेंगे। इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सात केंद्र : पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बिहोली, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीटी रोड, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीएसएसएस तहसील कैंप, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल व जीएसएसएस सिवाह।