फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj will practice for 129 days in Patiala for Asian and World Athletics Championships

Panipat News: एशियन और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 129 दिन पटियाला में अभ्यास करेंगे नीरज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Neeraj will practice for 129 days in Patiala for Asian and World Athletics Championships
पानीपत। एशियन एथलेटिक्स और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अब ओलंपियन नीरज चोपड़ा पटियाला में 129 दिन अभ्यास करेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप में नीरज समेत एथलेटिक्स हरियाणा के 18 खिलाड़ी अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण साइ के द्वारा एशियन और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम का भाग लेने से पहले एथलीट खिलाड़ियों का 23 नवंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक 400 मीटर दौड़ के एथलीट खिलाड़ियों के लिए नेशनल कोचिंग कैंप एलएनसीपीइ और ऊषा स्कूल त्रिवेंद्रम, मिडिल, लांग रेस, जंप और रेस वाक इवेंट के खिलाड़ियों के लिए एनएसएससी बंगलूरू और थ्रो इवेंट के एथलीट खिलाड़ियों के लिए एनएसएनआईएस पटियाला में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

राधाकृष्णनन समेत अन्य सात कोच की देखरेख में नीरज करेंगे अभ्यास
पानीपत के नीरज चोपड़ा अन्य राज्य के खिलाड़ियों के साथ पटियाला में अभ्यास करेंगे। जिसमें अंतरराष्ट्रीय कोच राधाकृष्णनन समेत अन्य सात कोच की देखरेख में नीरज अभ्यास करने जा रहे हैं। ओलंपिक में भाग लेने से पहले नीरज चोपड़ा ने लगभग तीन महीने की ही ट्रेनिंग 2020 में की थी। जिसके बाद लगातार उन्होंने ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने के साथ डायमंड लीग पर भी अपना कब्जा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पटियाला पहुंच जाएंगे नीरज
नीरज बुधवार को सुबह ही पटियाला पहुंच जाएंगे। जहां से वह फिर भारत में अपना पहला अभ्यास किसी कैंप के अंतर्गत शुरू करने जा रहे हैं। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि एनएसएनआईएस पटियाला में हरियाणा राज्य के नीरज चोपड़ा पानीपत, साहिल सिलवाल चरखी दादरी, यशवीर सिंह भिवानी और शिल्पा रानी जींद जेवेलिन थ्रो इवेंट में और मनप्रीत कौर अंबाला शॉट पुट इवेंट में नियमित अभ्यास कर अपने खेल प्रदर्शन को निखार कर एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed