फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Number of followers Athlete Neeraj Chopra increased on social media

टोक्यो ओलंपिक: नेशनल हीरो नीरज चोपड़ा की सोशल मीडिया पर धूम, हर घंटे एक लाख से ज्यादा बढ़ रहे चाहने वाले

Mon, 09 Aug 2021 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नीरज गिरी, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
नीरज गिरी, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Aug 2021 12:12 AM IST
सार

नीरज चोपड़ा की माता सरोज और पिता सतीश चोपड़ा ने बताया कि वह अपने बेटे को टीवी पर देखकर हैरान हैं। सभी टीवी चैनल से लेकर सोशल मीडिया पर केवल एक ही नाम चल रहा है नीरज चोपड़ा। उनकी माता का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका बेटा एक दिन स्वर्ण लाकर हीरो बन जाएगा।

विज्ञापन
Number of followers Athlete Neeraj Chopra increased on social media
सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा को फॉलो करने वालों की बड़ी तादाद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा के चाहने वाले हर घंटे एक लाख की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई है। सबसे ज्यादा फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर बढ़े हैं। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा को सेलिब्रिटी का स्टेटस मिल गया है।

विज्ञापन


शनिवार को स्वर्ण पदक जीतने के महज पांच घंटे बाद ही इंस्टाग्राम पर नीरज चोपड़ा के चाहने वाले 13 लाख से ज्यादा हो गए। जबकि इससे पहले इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महज 1.73 लाख ही फॉलोअर्स थे।
विज्ञापन


रविवार की शाम छह बजे तक इंस्टाग्राम पर नीरज को फॉलो करने वाले 25.27 लाख हो गए। इससे लोकप्रियता का अंदाजा लगाना साफ है, क्योंकि इस वक्त किशोर से लेकर युवा तक सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम ही है। फेसबुक पर नीरज को फॉलो करने वालों की संख्या 2.86 लाख हो गई और ट्विटर पर वे ट्रेंड कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में 20 लाख से ज्यादा लोगों ने इस्तेमाल किया हैशटैग नीरज
एक दिन में 20 लाख से ज्यादा लोगों ने नीरज चोपड़ा हैशटेग किया है। फेसबुक पर 5 लाख से ज्यादा लोग नीरज चोपड़ा के नाम से हैशटैग का इस्तेमाल कर चुके हैं। वहीं कुछ दिन पहले तक नीरज चोपड़ा के नाम का 20 से 30 हजार लोगों ने हैैशटैग के तौर पर इस्तेमाल किया था। अब इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक पर हेैशटैग नीरज चोपड़ा लिखते ही तीन से चार लाख पोस्ट में नीरज का नाम आ जाता है।


नीरज चोपड़ा अभी तक सोशल मीडिया पर नहीं हुए हैं एक्टिव
नीरज चोपड़ा पिछले डेढ़ सालों से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं दिखे हैं। पिछले एक साल से उनकी पोस्ट मैनेजर ही कर रहा है। उनकी आखिरी पोस्ट टोक्यो जाने के बाद की गई थी, जिसमें उन्होंने छोटे बाल करा लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed