{"_id":"611bfb3d8ebc3e42b3088669","slug":"neeraj-reached-his-village-amidst-waving-tricolors-and-slogans-of-bharat-mata-ki-jai-panipat-news-knl802147115","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहराते तिरंगों और भारत माता की जय के नारे के बीच अपने गांव पहुंचे नीरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहराते तिरंगों और भारत माता की जय के नारे के बीच अपने गांव पहुंचे नीरज
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा कभी हाथ हिलाकर तो कभी सिर झुकाकर जिले वासियों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। कार की सनरूफ को खोलकर खड़े नीरज चोपड़ा की ओर से अभिवादन का यह सिलसिला कुछ मिनट नहीं, बल्कि 5 घंटे चला। शायद ही किसी को उन्होंने निराश किया हो। जिसने भी नीरज कहकर आवाज लगाई, नीरज का चेहरा उसी की ओर घूम गया। मुस्कुराते हुए उसकी ओर देखते हुए हाथ हिलाया, कोई पास आ गया तो सनरूफ से आधा लटककर हाथ मिला भी लिया। समालखा के गांव मनाना से लेकर गांव खंडरा तक 37 किलोमीटर के रोड शो में अपने शहर वासियों के प्रेम के प्रति कृतज्ञता का यह भाव एक क्षण भी नीरज के चेहरे से नहीं हटा।
नीरज चोपड़ा के रोड शो के दौरान उनकी कार के आगे और कार के पीछे, जहां तक भी नजर गई, तिरंगे ही तिरंगे दिखे। नीरज की कार के साथ ही रोड शो के काफिले में शामिल हर बाइक पर तिरंगा लहरा रहा था। इतना ही नहीं भारत माता की जय और वंदे मातरम् से पूरा पानीपत गूंज उठा। माहौल में देशभक्ति का जोश दिखा।
हाथ मिलाने के लिए दौड़े लोग, नहीं मिली निराशा
जीटी रोड पर नीरज का काफिला आता देख लोग अपने वाहन किनारे लगाकर उनसे हाथ मिलाने के लिए दौड़े पड़े। नीरज की सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने लोगों को भले ही रोका, लेकिन नीरज ने हाथ मिलाने के लिए आने वाले को निराश नहीं किया।
विज्ञापन
किसी ने पगड़ी तो किसी ने दिया भाला
गांव नांगल खेड़ी के पास स्थानीय लोगों ने पगड़ी पहनाकर नीरज का सम्मान किया। वहीं गांव खुखराना के लोगों ने उन्हें चांदी का 30 तोले का भाला भेंट किया। उन्हें ओलंपिक पद जीतने और देश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।
गांव सिवाह में डीएसपी ने दिया तिरंगा, जिसे लेकर पहुंचे खंडरा
गांव सिवाह में नीरज चोपड़ा के काफिले को रुकवाकर समालखा के डीएसपी बिजेंद्र एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें तिरंगा भेंट किया। इस तिरंगे को लेकर नीरज खंडरा पहुंचे। उनके साथ बराबर में तिरंगा लहराता रहा।
नांगल खेड़ी के बाद बढ़ाई सुरक्षा, नीरज की कार के गेट पर लटके रहे चार बाउंसर
रोड शो के नांगल खेड़ी से गुजरने के बाद नीरज चोपड़ा की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। समालखा से लेकर नांगल खेड़ी तक नीरज की कार के पीछे और आगे सुरक्षाकर्मी चल रहे थे, लेकिन भीड़ बढ़ने लगी, जिसके बाद चार बाउंसर कार के दरवाजों पर ही लटक गए और इसी तरह गांव तक गए।
फौजियों से की बात, खिंचवाई सेल्फी
एनएफएल के पास नीरज चोपड़ा से मिलने के लिए फौजियों का ट्रक खड़ा था। जिसमें मौजूद फौजी उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही नीरज की कार उनके पास आई, वे हाथ मिलाने और बात करने पहुंच गए। फौजियों ने नीरज के साथ सेल्फी ली।
समालखा से खंडरा तक सफर के दौरान खाया सिर्फ एक केला
समालखा से खंडरा तक का सफर महज एक केला खाकर नीरज ने गुजार दिया। नहर आने तक नीरज ने कुछ नहीं खाया, जिसके बाद एक केला ही खाया। गांव पहुंचने के बाद भी नीरज ने कुछ नहीं खाया।
टाइमलाइन
8:01 बजे : समालखा से रोड शो की शुरूआत
9:00 बजे : गांव सिवाह पुल पर स्वागत
9:09 बजे : डीएसपी ने नीरज को तिरंगा भेंट किया
9:15 बजे : नांगल खेड़ी में पगड़ी पहनाई गई
9:30 बजे : शहर में प्रवेश कर संजय चौक पहुंचे
10:13 बजे : काफिला असंध रोड पर पहुंचा
10:33 बजे : काफिला असंध नहर तक आया
11:30 बजे : गांव खुखराना में चांदी का भाला भेंट किया गया
12:29 बजे : नीरज का काफिला मतलौडा पहुंचा
1:05 बजे : गांव खंडरा में स्वागत किया गया

पानीपत। रोड शो के दौरान पटाखे बजा कर भी किया गया स्वागत।- फोटो : Panipat