फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj Chopra Wedding, Seven rounds took place on 16th January, people of Khandra were also surprised

Neeraj Chopra Wedding: 16 जनवरी को हुए सात फेरे, शादी की खबर से खंडरा के लोग भी हैरान... मई में मिलेगी मिठाई

Mon, 20 Jan 2025 12:18 PM IST
नवीन दलाल जगमहेंद्र सरोहा, पानीपत (हरियाणा)
जगमहेंद्र सरोहा, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 Jan 2025 12:18 PM IST
सार

नीरज चोपड़ा और हिमानी के रिसेप्शन को लेकर परिवार ने प्लान बनाया है। वे वीआईपी और लोकल स्तर पर रिसेप्शन करेंगे। वीआईपी को लेकर दिल्ली या चंडीगढ़ समेत किसी बड़े शहर में रिसेप्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Neeraj Chopra Wedding, Seven rounds took place on 16th January, people of Khandra were also surprised
नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी - फोटो : neeraj____chopra

विस्तार

भाला फेंक के सुपर प्लेयर नीरज चोपड़ा ने हिमानी के साथ हिमाचल प्रदेश के सोलन में शादी की थी। इस शादी में वर और वधू पक्ष के परिवार को नजदीकी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी इतनी गुपचुप तरीके से की कि गांव में पास पड़ोस के लोगों को भी पता नहीं चला। नीरज चोपड़ा के सोशल मीडिया पर शादी की फोटो और नया जीवन शुरू करने की जानकारी देने के बाद फॉलोवर्स का बधाइयों व शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। नीरज अपनी दुल्हनिया के साथ अमेरिका चले गए हैं। उनके मई महीने में वापस आने की बात कही जा रही है। परिवार इसके बाद रिसेप्शन करेंगे।

विज्ञापन


 नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने सोमवार को अमर उलाजा के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि नीरज चोपड़ा और हिमानी की शादी दोनों परिवारों की खुशी और रजामंदी से हुई है। यह हिमाचल प्रदेश के सोलन में 16 जनवरी को की गई है। इसमें परिवार और नजदीकी रिश्तेदार ही शामिल रहे थे। शादी की रस्म पूरी होने के बाद नीरज और हिमानी अमेरिका रवाना हो गए। 
विज्ञापन


नीरज और हिमानी की अमेरिका में ट्रेनिंग 
चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज चोपड़ा और हिमानी दोनों की अमेरिका में खेल को लेकर ट्रेनिंग हैं। वे दोनों शादी के बाद ही अमेरिका रवाना हो गए। उनके वापस आने पर परिवार रिसेप्शन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी के साथ लोकल स्तर पर करेंगे रिसेप्शन 
नीरज चोपड़ा और हिमानी के रिसेप्शन को लेकर परिवार ने प्लान बनाया है। वे वीआईपी और लोकल स्तर पर रिसेप्शन करेंगे। वीआईपी को लेकर दिल्ली या चंडीगढ़ समेत किसी बड़े शहर में रिसेप्शन किया जाएगा। इसके अलावा लोकल स्तर का रिसेप्शन शहर के अच्छे होटल या बैंक्वेट हाल में किया जाएगा। वहीं अपने अंतरराष्ट्रीय साथियों के साथ अमेरिका या अन्य किसी देश में पार्टी करने की तैयारी है। 


उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक्स अकाउंट पर तीन फोटो के साथ इसकी जानकारी दी है। वे इनमें अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। एक फोटो में उनकी मां शादी की रस्म पूरा करती नजर आ रही हैं। नीरज ने एक्स पर लिखा कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। इसके साथ इंस्टाग्राम पर लिखा कि हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हैं, जो हमें इस पल में एक साथ लाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed