फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj Chopra

Panipat News: नीरज को चार साल से ग्रोइन इंजरी, स्वर्ण पदक में भी बनी बाधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Neeraj Chopra
पानीपत। ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा पिछले करीब चार साल से ग्रोइन इंजरी से ग्रस्त हैं। उनकी जांघ में यह इंजरी कई बार परेशानी खड़ी कर चुकी है। शायद यही कारण रहा कि नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक से चूक गए और एक ही थ्रो ठीक से कर पाए। बाकी थ्रो में ग्रोइन इंजरी के कारण बार-बार लड़खड़ा गए। इसके चलते नीरज चोपड़ा कई बार फाउल भी हुए। परिजनों ने पेरिस से आने के बाद उनका नियमित इलाज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

पानीपत के खंडरा गांव के लाडले नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता। इससे पहले परिजनों और ग्रामीणों को स्वर्ण पदक का भरोसा था। नीरज ने भी क्वालीफाइंग राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर इसे मजबूत भी किया था, लेकिन शुक्रवार की रात हुए फाइनल मुकाबले में देशवासियों को चांदी से ही संतोष करना पड़ा। मुकाबले के बाद नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने रात को ही फोन पर बात की। इसमें नीरज ने उनको बताया कि ग्रोइन इंंजरी के चलते दर्द बढ़ गया है। भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज को करीब चार साल से ग्रोइन इंजरी है। यह ज्यादा मेहनत करने से और बढ़ जाती है। इसका स्थायी इलाज भी नहीं है। उन्होंने बताया कि नीरज ने चाइना में आयोजित एशियाई खेलों के बाद आराम भी नहीं किया है। वे इसके 10-15 दिन बाद ही घर से पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए विदेश चले गए थे। यहां लगातार अभ्यास किया, जबकि ग्रोइन इंजरी में आराम सबसे जरूरी है। उन्होंने बताया कि अब पेरिस से आने के बाद इसका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
पिता बोले - इंजरी के बारे में किया है जिक्र
नीरज लगातार मेहनत कर देश को मेडल दिला रहे हैं। उन्होंने पहले भी एक वीडियो में ग्रोइन इंजरी के बारे में बताया है। अब वे इसका इलाज कराएंगे। नीरज के आने पर उनका स्वागत किया जाएगा। देश के लिए चांदी जीतने की खुशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चूरमा खिलाएंगे। नीरज की मां सरोज देवी ने बताया कि स्वर्ण और रजत में कोई अंतर नहीं है। बेटे के पदक लाने की खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस लौटने पर नीरज की शादी पर भी करेंगे चरचा : सरोज देवी
नीरज की मां सरोज देवी का कहना है कि नीरज के वापस लौटने पर उसकी शादी के संबंध में चरचा करेंगे। उसकी सहमति के बाद ही इस दिशा में सोचा जाएगा। परिवार उनकी शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन नीरज अभी लगातार खेलना चाहते हैं।


बॉक्स
लगातार अभ्यास और अधिक जोर लगाने से होती है ग्रोइन इंंजरी : डॉ. अजय
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव एवं सेक्टर-18 स्थित होप अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजय जागलान ने बताया कि ग्रोइन इंजरी जांघ के अंदर होती है। कई खिलाड़ियाें में इस तरह की इंजरी मिलती है। यह लगातार अभ्यास करने या फिर खेल के दौरान एक साथ अधिक जोर लगाने पर होती है। हल्की इंजरी होने पर फिजियोथेरेपी से इलाज किया जा सकता है, जबकि अधिक समस्या बढ़ने पर ऑपरेशन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed