{"_id":"627507c02d8eb6400d31c96b","slug":"neeraj-chopra-customized-car-was-hit-by-roadways-bus-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की कस्टमाइज कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की कस्टमाइज कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
Fri, 06 May 2022 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 06 May 2022 05:04 PM IST
सार
पंचकूला से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज का चालक ने कार को ओवरटेक करने के प्रयास में साइड मार दी। इससे एक तरफ की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा की कार को बस ने मारी टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योगपति आनंद महिंद्रा की ओर से टोक्यो ओलपिंक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा को एक कस्टमाइज कार भेंट की गई थी। इसी कार को रोडवेज बस ने लघु सचिवालय के सामने टक्कर मार दी। कार को नीरज के चाचा भीम चोपड़ा चला रहे थे। गनीमत रही कि हादसे में उन्हें चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से नीरज चोपड़ा को नई लॉन्च की गई एसयूवी 700 देने की घोषणा की गई थी। पिछले वर्ष यह कार महिंद्रा एंड महिंद्रा के अधिकारियों ने नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा आकर भेंट की थी। इस कार की खास बात ये थी कि ये कस्टमाइज कार थी। इसे विशेष तौर पर नीरज चोपड़ा के लिए ही तैयार किया गया था। इस कार पर ओलंपिक में फेंके गए भाले की दूरी अंकित थी। इसके साथ भाला भेंकते हुए नीरज चोपड़ा का एक चिह्न भी अंकित किया गया था।
विज्ञापन
कार प्राप्त करने के बाद नीरज चोपड़ा ने ट्वीट कर महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा का शुक्रिया अदा किया था, जिसका आनंद महिंद्रा ने जवाब भी दिया था। दोपहर करीब पौने तीन बजे नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा लघु सचिवालय से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पंचकूला से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज का चालक तेज गति में आया और उसने कार को ओवरटेक करने के प्रयास में साइड मार दी। इससे एक तरफ की कार क्षतिग्रस्त हो गई। बस वाला टक्कर मारने के बाद रुक गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीम चोपड़ा और रोडवेज बस के चालक और परिचालक में नोकझोंक भी हुई। पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद चालक और परिचालक ने माफी मांगी। जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन