फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ....Neeraj arrived to refuel the Mustang

....मस्टैंग में ईंधन भरवाने पहुंचे नीरज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
....Neeraj arrived to refuel the Mustang
पानीपत। पानीपत के मतलौड़ा में मस्टैंग कार को खुद चलाकर पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने पहुंचे गोलडन बॉ - फोटो : Panipat
पानीपत। हरियाणा के पेट्रोल पंप बंद सोमवार को बंद रहे और सिर्फ सरकारी पेट्रोल पंपों ही खुले रहे, जहां भीषण भीड़ रही। इसी बीच गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा भी अपनी मस्टैंग कार में पेट्रोल भरवाने के लिए मतलौडा ब्लॉक के पेट्रोल पंप पहुंचे।
विज्ञापन

उन्हें पहले तो किसी ने पहचाना नहीं, लेकिन पानीपत में मस्टैंग कार देखकर पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों ने कार के साथ फोटो लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान कार में बैठे नीरज चोपड़ा पर लोगों का ध्यान गया। पहचान छुपाने के लिए नीरज ने टोपी और मास्क पहन रखा था। नीरज को पहचानने के बाद लोगों ने गाड़ी और बंद शीशे में ही सेल्फी लेना शुरू कर दिया, हालांकि नीरज कार से बाहर नहीं आए।
विज्ञापन

ईंधन भरवाने के बाद ही वह चले गए। उनकी कार के पीछे उनके चाचा सुरेंद्र चोपड़ा भी फार्च्यूनर कार में साथ थे।
नीरज चोपड़ा को खेल रत्न मिलने पर उपायुक्त ने दी बधाई
पानीपत। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने पर उपायुक्त सुशील सारवान ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये सबके लिए गौरव की बात है कि नीरज पानीपत से संबंध रखता है। वह जिले का ही नहीं बल्कि देश की आंखों का तारा है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी ने भी नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नीरज सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उनकी प्रेरणा से सैकड़ों बच्चे आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed